cm yogi instructions to basic education officials no action should be taken against such teachers they should be honored ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई न हो, उन्हें बुलाकर सम्मानित करें; CM योगी ने बेसिक के अफसरों को दी हिदायत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई न हो, उन्हें बुलाकर सम्मानित करें; CM योगी ने बेसिक के अफसरों को दी हिदायत

सीएम योगी ने कहा- ‘मैं कभी-कभी भौचक रह जाता हूं और मैं मीडिया के मित्रों से भी कहूंगा कि जब बच्चे कहीं श्रमदान करते हैं तो कहते हैं कि देखो बच्चों से काम कराया जा रहा है।...अरे तो क्या बुरा हो रहा है? मैं बेसिक शिक्षा परिषद से कहूंगा कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

Sun, 17 May 2026 08:03 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई न हो, उन्हें बुलाकर सम्मानित करें; CM योगी ने बेसिक के अफसरों को दी हिदायत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसी अच्छी पहल के गलत विश्लेषण के चलते सामने आने वाली विसंगतियों को इंगित करते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों से यदा-कदा सामने आने वाली कार्रवाईयों का उल्लेख किया। रविवार को अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि के उपलक्ष्य में लखनऊ में आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह एवं चेक वितरण कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि बच्चों के अंदर अलग-अलग तरह की प्रतिभा छिपी है। हमें उनकी प्रतिभा को पहचान कर उन्हें उस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। यह शुरू होता है आत्म अनुशासन से। समय पर विद्यालय जाना, विद्यालय के परिवेश और परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में योगदान देना, उनमें बच्चों को भी प्रेरित करना चाहिए।

सीएम ने कहा- ‘मैं कभी-कभी भौचक रह जाता हूं और मैं मीडिया के मित्रों से भी कहूंगा कि जब बच्चे कहीं श्रमदान करते हैं तो कहते हैं कि देखो बच्चों से काम कराया जा रहा है।...अरे क्या बुरा हो रहा है? और मैं बेसिक शिक्षा परिषद से कहूंगा कि ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। उन्हें बुलाकर सम्मानित करना चाहिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी ने अनुदेशकों को बढ़े मानदेय के साथ दी एक और बड़ी सौगात, किया ये ऐलान

सीएम योगी ने कहा कि ऐसे शिक्षक भारत की भावी पीढ़ी का निर्माण कर रहे हैं। हर चुनौती का सामना करने के लिए उन बच्चों को तैयार कर रहे हैं। वायरल होने वाले वीडियोज के आधार पर अनावश्यक रूप से हम लोग एक्सप्लेनेशन (स्पष्टीकरण) मांगते हैं। स्पष्टीकरण नहीं मांगना चाहिए, उनको बुलाकर सम्मानित करना चाहिए कि अच्छा कर रहे हैं, बच्चों को तैयार कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि बच्चों को छुई-मुई मत बनाइए। उन्हें ऐसा तेजवान और प्रचंड बनाएं कि कोई हाथ लगाने में भी डरे। यह शिक्षा और संस्कारों से पैदा होगा। स्वच्छता को मजबूती के साथ उसके जीवन का हिस्सा बनाएं। उनके अंदर अच्छे और बुरे का भेद करने का सामर्थ्य विकसित करने का काम आप कर सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में बेसिक शिक्षा परिषद ने कई सफल प्रयोग किए हैं।

सरकार ने भी कई व्यवस्थाएं की हैं। अब कोई नंगे पैर स्कूल नहीं आता। सरकार ने बच्चों को जूते-मोजे दिए हैं। अच्छी यूनिफार्म दी है। सर्दियों के लिए स्वेटर भी दी गई है। अभी रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और मीडिया में चलने लग गया कि पुस्तकें नहीं मिलीं। सब मिल जाएगा। पहले बच्चों को आपस में घुलने-मिलने तो दें। खेलने-कूदने तो दें। पहले ही दिन से पुस्तक और यूनिफॉर्म नहीं मिली कहने लगे। सब मिल जाएगा। अब तो हम सीधे अभिभावक के खाते में दे रहे हैं। उसमें समय नहीं लगने वाला। तुरंत मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार ने शिक्षा मित्रों को लेकर शुरू की बड़ी तैयारी, 5 मई का दिन बेहद खास
ये भी पढ़ें:शिक्षा मित्रों - अनुदेशकों के बाद अब इन शिक्षकों के लिशिकए खुशखबरी, बढ़ेगी सैलरी
ये भी पढ़ें:शिक्षा मित्रों-अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, इन शिक्षकों से सैलरी रिकवरी की तैयारी

सीएम योगी ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में आज लगभग एक करोड़ साठ लाख बच्चे अध्ययन कर रहे हैं। वे भारत और इस प्रदेश का भविष्य हैं। जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में जो काम रहे हैं सबके योगदान से राष्ट्र आगे बढ़ता है। सिर्फ नेताओं के कहने पर राष्ट्र आगे नहीं बढ़ता है। सबका योगदान उसमें होता है। जब सामूहिक प्रयास होते हैं तब राष्ट्र आगे बढ़ता है। प्रगति आती है। नींव तैयार करने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा पर आती है जिससे आप सब जुडे़ हैं। मुझे प्रसन्नता है कि कई अच्छे परिणाम आए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।