cm Yogi instructions police and administrative officer Do not wait complaint in a dispute take immediate action विवाद में तहरीर का इंतजार न करें, तत्काल एक्शन लें, सीएम योगी का अफसरों को निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विवाद में तहरीर का इंतजार न करें, तत्काल एक्शन लें, सीएम योगी का अफसरों को निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की शाम प्रदेश के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि विवाद की स्थिति में तहरीर का इंतजार न करें, तत्काल एक्शन लें।

Mon, 2 June 2025 11:20 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
विवाद में तहरीर का इंतजार न करें, तत्काल एक्शन लें, सीएम योगी का अफसरों को निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को समीक्षा बैठक में पुलिस अफसरों से कहा कि त्योहारों पर विशेष सतर्कता रखे। किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। अगर किसी क्षेत्र में विवाद की स्थिति आती है तो थानेदार तहरीर की प्रतीक्षा न करें। उसी समय पुलिस जरूरी कदम उठाएं। कई बार छोटे विवाद ही लापरवाही की वजह से बड़े विवाद का रूप ले लेते हैं। प्रदेश में शांति सुरक्षा और सौहार्द का माहौल बना रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री सोमवार को कानून व्यवस्था, जनसुनवाई व्यवस्था और त्योहारों की तैयारियों पर समीक्षा बैठक कर रहे थे। इसमें ही मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच जून को गंगा दशहरा, सात जून को बकरीद और 24 जून को जगन्नाथ रथ यात्रा को देखते हुए पुलिस सुरक्षा का पूरा इंतजाम रखे। कानून व्यवस्था की दृष्टि से यह समय संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि बकरीद पर कुर्बानी के लिए किसी नए स्थान का चयन न करने दिया जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी सूरत में न होने दी जाए। सार्वजनिक रास्तों को रोककर नमाज की अनुमति न दी जाए। शांति कमेटियों के साथ संवाद कर लिया जाए। यह भी ध्यान रखा जाए कि सार्वजनिक रास्तों पर यातायात व्यवस्था न बाधित हो। धार्मिक स्थलों के पास पुलिस गश्त लगातार की जाती रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस सीट पर भाजपा लड़ी तो हारेगी, अकेले लड़ने की सोचना अपनी कब्र खोदनाः संजय निषाद

बर्ड फ्लू पर सतर्क रहने को कहा

मुख्यमंत्री ने कुछ दिनों पहले बर्ड फ्लू का केस सामने आने का जिक्र करते हुए सतर्क रहने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि मृत पशुओं को नदियों में प्रवाहित न करने के लिए लोगों को जागरुक किया जाए। अवैध स्लॉटर हाउस किसी सूरत में न चलने दिए जा। वैध स्लॉटर हाउस में निर्धारित क्षमता से अधिक पशु न रखे जाएं। खुले में मांस की बिक्री रोकी जाए। तेज हवा व आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उसे तुरन्त सही कराया जाए। उन्होंने जालौन में नून नदी के पुनर्जीवन के सफल मॉडल की चर्चा करते हुए अन्य जिलों को इससे प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने गंगा दशहरा पर्व पर गंगा नदी के घाटों की सफाई कराने के निर्देश दिए। सतर्कता बनाए रखने के लिए इस दिन गोताखोरों, पीएसी फ्लड यूनिट, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराधियों पर कहर बनकर टूटेगा एआई, यूपी के नए डीजीपी ने गिनाईं सात प्राथमिकताएं

एक पेड़ मां के नाम थीम पर पौधरोपण

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' थीम पर पौधारोपण कराने को कहा। इसमें सांसद, विधायक सहित सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें सहभागिता करने को कहा। इसके साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा की। कहा कि मास्टर ट्रेनर तैयार कर जिलों में भेजे जाएं। योग दिवस पर प्रधानमंत्री के शिरकत वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी स्थानों पर किया जाए।

बेतहर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए रोड इंजीनियरिंग में सुधार करें

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने की वजह से सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। इसके लिए रोड इंजीनियरिंग में सुधार जरूरी है। साथ ही साइनेज के अलावा स्पीड ब्रेकर भी जरूरत के अनुसार बनवाए जाएं। इसके अलावा उन्होंने अवैध बस-आटो स्टैंड को हटवाने के लिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में नागरिक सुरक्षा इकाई का गठन जल्दी करने के निर्देश भी दिए।

जनसुनवाई में खराब प्रदर्शन पर अफसरों को चेताया

मुख्यमंत्री ने जनसुनवाई प्रणाली की समीक्षा भी की। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले अफसरों की सराहना की, वहीं खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सुधरने के लिए चेताया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था और जनसुनवाई प्राथमिकता है। आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों का समाधान समय से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के मामले में जहां निरीक्षण की जरूरत हो, वहां यह कार्रवाई तुरन्त की जाए। उन्होंने सभी दफ्तरों में ग्रीवांस ऑफिसर तैनात करने के निर्देश भी दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।