Sanjay Nishad BJP contests on karchana seat will lose Cabinet Minister said thinking of fighting alone digging graves इस सीट पर भाजपा लड़ी तो हारेगी, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- अकेले लड़ने की सोचने वाले अपनी कब्र खोद रहे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इस सीट पर भाजपा लड़ी तो हारेगी, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- अकेले लड़ने की सोचने वाले अपनी कब्र खोद रहे

यूपीू में एक तरफ सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने भाजपा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है तो दूसरी तरफ निषाद पार्टी के संजय निषाद सोमवार को बेहद आक्रामक दिखाई दिए। एक तरह से भाजपा को चैलेंज भी कर दिया।

Mon, 2 June 2025 10:22 PMYogesh Yadav प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता।
share
इस सीट पर भाजपा लड़ी तो हारेगी, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बोले- अकेले लड़ने की सोचने वाले अपनी कब्र खोद रहे

यूपी में विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय है। इससे पहले ही दबाव की राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ भाजपा के सहयोगी सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को सजा से खाली हुई मऊ सीट पर दावा कर दिया है। साफ कर दिया है कि सुभासपा का ही प्रत्याशी उस सीट से उतरेगा। तो दूसरी तरफ भाजपा की एक अन्य सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद इससे भी आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने तो प्रयागराज की करछना सीट पर अभी से दावा करते हुए यहां तक कह दिया कि भाजपा लड़ेगी तो हारेगी। उन्होंने आगे यह भी कह दिया कि अगर कोई अकेले लड़ने की सोच रहा है तो वह अपनी कब्र खुद खोद रहा है।

संजय निषाद सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित मत्स्य विभाग की मंडलीय गोष्ठी में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कहा कि करछना की सीट पर भाजपा ने वर्ष 2017 में अपना प्रत्याशी उतारा और वो सीट हार गई। 2022 में इसी सीट पर निषाद पार्टी का प्रत्याशी उतरा और जीता। ऐसे में करछना की सीट निषाद पार्टी की है। इस सीट पर अगर भाजपा चुनाव लड़ेगी तो हारेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे भी गुस्सा आता है लेकिन मायावती की क्या मजबूरी, बरसाती मेंढक पर चंद्रशेखर

डॉ. संजय निषाद ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि अगर लोग यह सोच रहे हैं कि वो अपने दम पर चुनाव लड़ सकते हैं तो वो अपनी कब्र खुद खोद रहे हैं। कहा कि पहले एनडीए गठबंधन में हमें बारा की सीट मिली थी। बाद में विधायक के कहने पर उन्होंने वो सीट छोड़ी और करछना सीट पर समझौता किया। प्रत्याशी को जब तक वापस लिया गया, उसका काफी पैसा खर्च हो चुका था, वो राशि लौटवाई गई। अब करछना सीट हमारी ही रहेगी।

वहीं, मंत्री ने कहा कि पहले मत्स्य विभाग में एक पद होता था मछुओं के नाम से। जिसे सपा सरकार ने उर्दू अनुवादक बना दिया और निषाद समाज की नौकरी खा गई। अब उनका संकल्प है कि उर्दू अनुवादक को रिटायर कराकर वापस समाज को नौकरी दिलाएंगे। इस दौरान उन्होंने विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी। बताया कि मत्स्य विभाग चिकित्सा शिक्षा योजना, मत्स्य विभाग वैवाहिक सहायक योजना, पट्टा योजना आदि योजनाओं को उन्होंने शुरू कराया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।