CM Yogi gave the gift of the state's first high-tech orthopedic super specialty center सीएम योगी ने दिया प्रदेश के पहले हाईटेक ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का तोहफा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी ने दिया प्रदेश के पहले हाईटेक ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का तोहफा

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) अब प्रदेशवासियों की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सेंटर का 86 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार किया गया है। इस सेंटर में कुल 340 बेड की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें आठ अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर भी शामिल हैं।

Mon, 14 July 2025 08:22 PMYogesh Yadav लखनऊ वार्ता
share
सीएम योगी ने दिया प्रदेश के पहले हाईटेक ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का तोहफा

मुख्यमंत्री योगी आध ने सोमवार को प्रदेश को पहले हाईटेक ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर का तोहफा दिया है। यह प्रदेश का पहला सेंटर है, जहां एक छत के नीचे बच्चों से लेकर बुजुर्गों को आर्थोपेडिक से संबंधित रोग का इलाज मिल सकेगा। इस सात मंजिला बिल्डिंग में मरीजों को ऑर्थोप्लास्टी, स्पाइन सर्जरी, स्पोर्ट्स मेडिसिन, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडक्सि, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जैसी चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) अब प्रदेशवासियों की हड्डी से जुड़ी बीमारियों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सेंटर का 86 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार किया गया है। इस सेंटर में कुल 340 बेड की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें आठ अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर भी शामिल हैं। सेंटर को अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जहां ऑर्थोप्लास्टी, स्पाइन सर्जरी, स्पोर्ट्स मेडिसिन, पीडियाट्रिक ऑर्थोपेडक्सि, रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी जैसी समस्त चिकत्सिा सेवाएं एक ही स्थान पर सुलभ होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग को केरल ले जाकर धर्मांतरण में फरार मुख्य आरोपी ताज प्रयाग में गिरफ्तार

इसके अलावा सेंटर में एचआरएफ द्वारा संचालित फार्मेसी काउंटर भी होंगे, जहां 24 घंटे दवाएं और सर्जिकल उपकरण उपलब्ध रहेंगे। यह सात मंजिला भवन न केवल लखनऊ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के हड्डी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए एक वरदान साबित होगा। प्रदेश की जनता को अब इलाज के लिए विभन्नि विभागों के बीच भटकना नहीं पड़ेगा। हड्डी और स्पाइन संबंधी बीमारियों की जांच, दवा, भर्ती और सर्जरी से लेकर छुट्टी तक की समस्त प्रक्रिया एक ही बिल्डिंग में पूरी होगी।

हाईटेक ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में आर्थोपेडिक सर्जरी के लिए 220 बेड, स्पोर्ट्स मेडिसिन के लिए 60 बेड, पीडियाट्रिक ऑर्थो के लिए 60 बेड उपलब्ध हैं। जबकि आर्थोपेडिक सर्जरी में से 24 बेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू), 24 प्राइवेट कमरे, 8 बड़े ऑपरेशन थिएटर, 2 छोटी ओटी और 8 ओपीडी कक्ष बनाए गए हैं। यहां पर विशेष रूप से खिलाड़ियों को लगने वाली चोटों के उपचार के लिए खेल चिकत्सिा विशेषज्ञों की मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा बच्चों में होने वाली हड्डियों से संबंधित समस्याओं के लिए भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध होगी।

गौरतलब है कि योगी सरकार के प्रयासों से केजीएमयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं विकसित हो रही हैं। यह सेंटर न केवल मरीजों के लिए बल्कि चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी एक मील का पत्थर साबित होगा। सेंटर में एक प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किया गया है, जहां चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।