CM Yogi asks MLAs for development work proposals worth Rs 5 crore each, gives them a week time सीएम योगी ने विधायकों से मांगे पांच-पांच करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव, हफ्तेभर का दिया समय, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी ने विधायकों से मांगे पांच-पांच करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव, हफ्तेभर का दिया समय

सीएम योगी ने विधायकों से पांच-पांच करोड़ रुपए के विकास कार्य के प्रस्ताव मांगे हैं। योगी विधायकों से  अपने क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव मांगे हैं।

Mon, 9 March 2026 11:10 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सीएम योगी ने विधायकों से मांगे पांच-पांच करोड़ के विकास कार्य के प्रस्ताव, हफ्तेभर का दिया समय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों और एमएलसी से अपने क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव मांगे हैं। ये प्रस्ताव पांच-पांच करोड़ रुपये तक के होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साथ ही विधायकों से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का हल करने के निर्देश दिए और कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के तहत ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ा जाए। इस प्रयास को मिशन-2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है, ताकि इलाके में लोगों को संतुष्ट किया जा सके।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश सोमवार को जनप्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान दिए। मुख्यमंत्री ने दरअसल, सभी विभागों से बजट सत्र के दौरान 15 मार्च तक अपनी कार्ययोजना देने को कहा था। इसका मुख्य उद्देश्य बजट की धनराशि का समय पर सटीक ढंग से उपयोग करना है। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों से कहा है कि अपने क्षेत्र में विकास के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये के प्रस्ताव दें। इसके तहत सड़क, पंचायतों घर, बारात घर, पुल, नाली-खड़ंजे वकीलों के लिए कार्यालय आदि बनाए जाएंगे। इसके बाद जिलाधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि जरूरी धनराशि जारी की जाए। इस कांफ्रेंसिंग में भाजपा के विधायक, एमएलसी के साथ ही सहयोगी दलों के विधायकों को भी जोड़ा गया था।

इलाके की समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकों से संवाद करें

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायकों को निर्देश दिए हैं कि इलाके की समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकों से संवाद करें। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याएं जिनमें नीतिगत फैसले लेने की जरूरत हो तो उसे शासन को अवगत कराया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए डीएम-कमिश्नर के साथ बैठक भी करें। मुख्यमंत्री ने विधायकों-एमएलसी से कहा कि विकास कार्यों के बाद शिलापट पर क्षेत्र के विधायकों के साथ एमएलसी का नाम भी जोड़ा जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विश्वविद्यालय तय शासनादेश के अनुसार ही लें परीक्षा फीस, योगी सरकार के निर्देश
ये भी पढ़ें:यूपी में गांव-गांव हाई-स्पीड इंटरनेट, एक लाख से अधिक रोजगार, हिंदुजा ग्रुप से यो

सांसदों की निधि से भी क्षेत्र में विकास कराने पर जोर दिया

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ऐसे क्षेत्र का भी विकास कराएं जहां भाजपा के विकास नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने इसी के साथ सांसदों की निधि से भी क्षेत्र में विकास कराने पर जोर दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विधायकों-एमएलसी से एसआईआर प्रक्रिया के तहत ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जोड़ने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मिथुन के हत्यारोपियों के घरों पर चला बुल्डोजर, 7 मकान ढहाए गए
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।