cm yogi appealed up budget session all members should see that there should be no disruption in functioning of house सभी सदस्य रखें इस बात का ध्यान, यूपी बजट सत्र से पहले सीएम योगी ने चेताया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सभी सदस्य रखें इस बात का ध्यान, यूपी बजट सत्र से पहले सीएम योगी ने चेताया

इस सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दे पर सदन में सुचारु रूप से चर्चा करनी चाहिए। 

Sun, 8 Feb 2026 06:53 PMAjay Singh संवाददाता, लखनऊ
share
सभी सदस्य रखें इस बात का ध्यान, यूपी बजट सत्र से पहले सीएम योगी ने चेताया

उत्तर प्रदेश विधान मंडल बजट सत्र कल यानी 9 फरवरी (सोमवार) से शुरू होगा। इससे पहले रविवार को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री और नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने का अनुरोध करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं से कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को सदन में रखें और इस पर स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को गति प्रदान करने के लिए सरकार का सहयोग करें। उन्होंने चेताया कि सदन के संचालन में कोई बाधा नहीं आए, सभी सदस्यों को इसका ध्यान रखना चाहिए।

विधानसभा सत्र संचालन के संबंध में विधान भवन में आयोजित इस सर्वदलीय बैठक में नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान होता है। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों पर सदन में सुचारु रूप से चर्चा करनी चाहिए। सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधाएं न आएं, इसका ध्यान सभी सदस्यों को रखना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार सदन के पटल पर पहली बार पेश करेगी ये रिपोर्ट, राज्यपाल अभिभाषण के बाद

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, कांग्रेस की आराधना मिश्रा ‘मोना’, निषाद पार्टी के रमेश सिंह, लोकदल के राजपाल बालियान, अपना दल के रामनिवास वर्मा आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आ गई यूपी विधानसभा के बजट सत्र की तारीख, इस दिन खाता-बही पेशी करेगी योगी सरकार

11 फरवरी को पेश होगा बजट

योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी। इस बार बजट का आकार 9 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान है। पिछले वर्ष का बजट 8.08 लाख करोड़ रुपए का था। इस बार के बजट में सरकार का मुख्य फोकस प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर रहने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।