25 लाख युवाओ को फ्री एआई सेवा और हर पंचायत में डिजिटल उद्यमी महिला को 10 लाख तक का ऋण
सीएम योगी ने यूपी के 25 लाख युवाओं को फ्री एआई वर्जन देने का ऐलान किया। साथ ही हर पंचायत में डिजिटल उद्यमी महिला को 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की भी भी घोषणा की। सीएम योगी ने यूपी बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में बोल रहे थे।

सीएम योगी ने यूपी के 25 लाख युवाओं को फ्री एआई वर्जन देने का ऐलान किया। साथ ही हर पंचायत में डिजिटल उद्यमी महिला को 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराने की भी भी घोषणा की। सीएम योगी ने यूपी बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में बोल रहे थे। विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा, आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का है और यूपी सरकार 25 लाख युवाओं को मुफ्त एआई टूल उपलब्ध कराएगी। सीएम योगी ने कहा, 2030 तक पांच गीगावॉट क्षमता का डाटा सेंटर क्लस्टर विकसित करने की योजना है।
सीएम योगी ने डिजिटल एन्टरप्रेन्योर योजना की घोषणा करते हुए कहा कि गांवों में आठ हजार डिजिटल उद्यमी स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए होगा। उन्होंने कहा, यूपी में आठ हजार न्याय पंचायत हैं। हर न्याय पंचायत पर डिजिटल उद्यमी बनाए जाएंगे। हर न्याय पंचायत पर महिला उद्यमी विपणन केंद्र बनेंगे। इसके लिए महिलाओं को 10 लाख रुपये तक का फ्री में ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम योगी ने यूपी के एक करोड़ सेल्फ हेल्फ ग्रुप के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 100 करोड़ खर्च से महिलाओं के लिए शॉपिंग कॉम्पलेक्स खोले जाएंगे।
सपा सरकार में पहले मातृ और शिशु मृत्यु दर की स्थिति थी खराब
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में मातृ और शिशु मृत्यु दर की स्थिति खराब थी। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर हालात सुधारे गए हैं। हर साल यूपी में 60 लाख संस्थागत प्रसव करवाने के लिए योजना है। इसके लिए अस्पतालों को इंपैनल किया जाएगा। इसके लिए 1000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि 2019 के बाद से इंसेफेलाइटिस पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है और मौतों की संख्या में भारी कमी आई है।
कृषि निर्यात के लिए 100 करोड़ की व्यवस्था
सीएम योगी ने कहा कि कृषि निर्यात के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। प्रदेश में 40 लाख ट्यूबवेल हैं और 16 लाख किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। किसानों को सोलर पैनल भी उपलब्ध कराए जाएंगे। खेतों में ड्रोन के जरिए दवा और पेस्टीसाइड के छिड़काव को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोबोटक्सि और आधुनिक तकनीक से श्रम आधारित कार्यों को आसान बनाया जाएगा। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सीएम युवा योजना के तहत 1.10 लाख युवाओं को ब्याजमुक्त गारंटीयुक्त लोन दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा दिया जा रहा है और 'वन ड्ट्रिरक्टि वन प्रोडक्ट' योजना के माध्यम से मेरठ का ब्रास, गोरखपुर का टेराकोटा, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी और भदोही की कालीन जैसे उत्पादों को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण आज यूपी निवेश के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुका है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने से प्रदेश की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है और इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।




साइन इन