यूपी को बॉटम-3 से टॉप-3 तक पहुंचाया, विधानसभा में विपक्ष को सीएम योगी का जवाब
सीएम योगी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। सपा पर हमलावर हुए सीएम योगी ने कहा, याद करें सपा के समय यूपी की क्या हालत थी। पहले दूसरे प्रदेश के लोगों में यूपी को लेकर अच्छी धारणा नहीं थी।

यूपी सरकार के 10वें बजट को लेकर सीएम योगी ने कहा, ये बजट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें 10वां बजट पेश करने का सौभाग्य मिला है। सदन ने भी अपने ऐजेंडे को पूरा किया है। सीएम योगी ने कहा, यूपी में आज तेजी से विकास हो रहा है। यूपी को हमने बॉटम-3 से उठाकर टॉप-3 तक पहुंचाया है।
सीएम योगी विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का जवाब दे रहे थे। सपा पर हमलावर हुए सीएम योगी ने कहा, याद करें सपा के समय यूपी की क्या हालत थी। पहले दूसरे प्रदेश के लोगों में यूपी को लेकर अच्छी धारणा नहीं थी। 2017 के पहले कोई भी व्यक्ति प्रदेश के बाहर जाता था तो उसे शक की निगाहों से देखा जाता था। प्रदेश को ऐसा बना दिया था कि यूपी के नाम पर लोग कमरे नहीं देते थे। आज यूपी के लोगों का चेहरा देखकर लोग प्रसन्न हो जाते हैं।
देशभर के बैंकर को यूपी पर विश्वास
विपक्ष के राजकोषीय घाटे के सवाल पर सीएम योगी ने कहा, 2017 से पहले यूपी में विभाग में भ्रष्टाचार का आलम था। हमने भ्रष्टाचार रोककर प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधारी। पहले स्थिति खराब थी बैंकर्स कर्ज नहीं देते थे। अब देशभर के बैंकर को यूपी पर विश्वास है। यूपी में प्रति व्यक्ति आय एक लाख 20 हजार हुई। यूपी में आय और व्यय का संतुलन है। प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हुआ है। यूपी का बजट ऐतिहासिक है। यूपी में पीएम मोदी के विजन पर काम हो रहा है। सीएम योगी ने कहा, पहले यूपी की पहचान बीमारू राज्य के रूप में थी, जिसका टैग अब हट गया है। यूपी की अर्थव्यवस्था जल्द ही टॉप पर पहुंचेगी।
एमएसएमई वालों की सुविधा के लिए हमारी सरकार ने कराया सर्वे
सीएम योगी ने कहा, यूपी ने रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया। उत्तर प्रदेश में 2026 में capital expenditure 1 लाख 77 हजार करोड़ हो गया है। बैंक में UP के लोगों के पैसे का 43% ही मिलता था जो कि अब 61 से 62 %हो गया है। जिस राज्य के पास एमएसएमई नेटवर्क और कुशल मेन पावर होगी वह प्रदेश तरक्की जरूर करेगा। सरकार में UP के सभी एमएसएमई यूनिट्स का हाल खराब था। हमारी सरकार ने एमएसएमई वालों की सुविधा के लिए सर्वे कराया। आज 96 लाख से ज्यादा एमएसएमई यूनिट में 3 करोड़ से ज्यादा रोजगार है। हमारे गाँव आत्मनिर्भर होते थे, लेकिन इसमें लगातार गिरावट आई। 2019 में विश्वकर्मा सम्मान योजना शुरू की। 1 लाख 10 हजार युवकों को ब्याज फ्री लोन उपलब्ध कराया गया।




साइन इन