पहचान के संकट से वैश्विक ताकत बना भारत, योगी बोले–11 सालों में बदली दुनिया की धारणा
सैमसंग इनोवेशन कैंपस के प्रमाणपत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी पहचान के संकट से गुजरने वाला भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी पहचान के संकट से जूझने वाला भारत आज दुनिया की बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। यह बदलाव प्रभावी नेतृत्व और स्पष्ट कार्यपद्धति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “विगत 11 वर्षों से देश में ऐसा नेतृत्व देखने को मिल रहा है जिसने दुनिया की नजरों में भारत की धारणा को बदल दिया।”
सीएम योगी शनिवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में सैमसंग इनोवेशन कैंपस के प्रमाणपत्र वितरण समारोह में पहुंचे। इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और अन्य तकनीकी संस्थानों के करीब 1300 छात्रों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने स्वयं आठ विद्यार्थियों को अपने हाथों से प्रमाणपत्र प्रदान किए। यहां मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी पहचान के संकट से जूझने वाला भारत आज दुनिया की बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है। यह बदलाव प्रभावी नेतृत्व और स्पष्ट कार्यपद्धति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि “विगत 11 वर्षों से देश में ऐसा नेतृत्व देखने को मिल रहा है जिसने दुनिया की नजरों में भारत की धारणा को बदल दिया।”
योगी ने कहा कि 2014 से पहले भारत भ्रष्टाचार और पहचान के संकट से गुजर रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। पीएम स्टार्टअप, पीएम स्टैंडअप, डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों ने भारत को चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
तकनीक से बढ़ेगी जीवन सुगमता
मुख्यमंत्री ने युवाओं से इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईज ऑफ लिविंग बढ़ाने में तकनीकी अहम भूमिका निभा सकती है। साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थानों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) को समयबद्ध रूप से लागू करने की अपील की। सीएम ने बताया कि यूपी सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर 150 से अधिक आईटीआई को मॉडर्न वोकेशनल ट्रेनिंग से जोड़ा है।
सिस्टम को कोसना नहीं, समाधान खोजना सीखें
सीएम योगी ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि केवल सिस्टम को दोष देने की आदत छोड़नी होगी। ट्रैफिक जाम जैसे उदाहरणों में लोग खुद नियम तोड़ते हैं और सरकार को दोष देते हैं। पराली जलाने और कचरा सड़क पर फेंकने जैसी आदतें प्रदूषण को बढ़ा रही हैं। उन्होंने चेताया कि दिल्ली जैसे शहर गैस चैंबर बनते जा रहे हैं।
युवाओं के लिए 1000 करोड़ का फंड
योगी ने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार ने 1000 करोड़ रुपये का स्वावलंबन फंड बनाया है। उन्होंने उद्योगों से युवाओं को इंटर्नशिप देने और स्टार्टअप को बढ़ावा देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में बनने वाले 55% मोबाइल फोन यूपी में बनते हैं। उन्होंने बताया कि सैमसंग ने नोएडा में अपना सबसे बड़ा निर्माण संयंत्र स्थापित किया है, जो यूपी की औद्योगिक प्रगति का प्रतीक है।
सीएम योगी ने कहा कि भविष्य उन्हीं देशों का है जो इनोवेशन और रिसर्च एंड डेवलपमेंट पर फोकस करते हैं। उन्होंने सैमसंग इनोवेशन कैंपस से प्रशिक्षित युवाओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि युवा खुद को इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से जोड़ें और भारत को इनोवेशन हब बनाएं।




साइन इन