amid unseasonal rains cm yogi rushes officers to provide relief to farmers suffering losses बेमौसम बारिश के बीच CM योगी ने दौड़ाए अफसर, नुकसान झेल रहे किसानों को राहत देने की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेमौसम बारिश के बीच CM योगी ने दौड़ाए अफसर, नुकसान झेल रहे किसानों को राहत देने की तैयारी

पिछले दो दिनों से पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चली हैं। तापमान में सात से आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बिगड़े मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में दौड़ा दिया है। 

Sat, 1 Nov 2025 12:04 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
बेमौसम बारिश के बीच CM योगी ने दौड़ाए अफसर, नुकसान झेल रहे किसानों को राहत देने की तैयारी

यूपी के कई जिलों में चक्रवात मोंथा की वजह से बेमौसम हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की कमर तोड़ दी है। धान की खड़ी फसल खेतों में गिर गई है। वहीं जिन किसानों ने धान की फसल काट कर खेत में सूखने के छोड़ रखा था, वह भी खेतों में ही पड़ी है। आलू और गेहूं की बुआई पर भी संकट खड़ा हो गया है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में दौड़ा दिया है। उन्होंने प्रदेश के सभी सम्बन्धित जिलों के डीएम को फसल को हुए नुकसान का आकलन जल्द से जल्द कराने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का आदेश दिया है।

सीएम योगी ने सभी अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत का काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने और राहत कार्यों की बारीकी से निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। आपदा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि का वितरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। फसलों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाना चाहिए और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जानी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली से उड़ाया, दो दिन पहले लौटा था घर

बता दें कि पिछले दो दिनों से पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चली हैं। इस बीच तापमान में सात से आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बिगड़े मौसम ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जानकारों के मुताबिक लगातार हो रही बूंदाबांदी और खेतों में जलभराव की वजह से धान, सब्जियां, मक्का, तिलहन और दलहन की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के 7 जिलों में भारी बारिश, 18 में तेज हवा; गरज-चमक के साथ गिर सकती है बिजली

अलग-अलग जिलों में खेतों-खलिहानों में पानी भरने से रखी फसल सड़ रही है। सीएम योगी ने नुकसान झेल रहे सभी किसानों की तत्काल मदद करने के लिए प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर राहत कार्य चलाने का आदेश दिया है।

फसल बीमा है तो ये करें

जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी बीमा करा रखा है, क्षतिपूर्ति के लिए 72 घंटे की निर्धारित समय सीमा के भीतर जिला कृषि अधिकारी या कंपनी के प्रतिनिधि के यहां शिकायत दर्ज करा देनी चाहिए।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।