class 11th student was taken from basti to noida on the pretext of marriage raped beaten and left 11 वीं की छात्रा को शादी के बहाने बस्ती से नोएडा ले जाकर किया रेप, मारपीट कर छोड़ा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

11 वीं की छात्रा को शादी के बहाने बस्ती से नोएडा ले जाकर किया रेप, मारपीट कर छोड़ा

लड़की ने गौर पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि तीन साल पहले वह 11वीं की छात्रा थी। पढ़ाई के दौरान ही थाना गौर क्षेत्र के गांव भटहा जंगल बलदेव पुरवा के रहने वाले वीरेंद्र वर्मा से उसका संपर्क हुआ। छात्रा का आरोप है कि वीरेंद्र ने प्रेम के नाम पर बभनान में भी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

Wed, 20 Aug 2025 04:37 PMAjay Singh संवाददाता, बभनान (बस्ती)
share
11 वीं की छात्रा को शादी के बहाने बस्ती से नोएडा ले जाकर किया रेप, मारपीट कर छोड़ा

यूपी के बस्ती जिले के बभनान में 11 वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को शादी का झांसा देकर नोएडा ले जाने और वहां रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसे मारपीट कर छोड़ दिया। इसके बाद थकहार और निराश होकर छात्रा पुलिस के पास पहुंची। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मामला बस्ती बभनान के पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक लड़की गौर पुलिस के पास पहुंची। लड़की ने गौर पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। तीन साल पहले वह 11वीं की छात्रा थी। पढ़ाई के दौरान ही थाना गौर क्षेत्र के गांव भटहा जंगल बलदेव पुरवा के रहने वाले वीरेंद्र वर्मा से उसका संपर्क हुआ। छात्रा का आरोप है कि वीरेंद्र ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसने प्रेम के नाम पर बभनान में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शाहजहांपुर की जलालाबाद तहसील अब कहलाएगी परशुरामपुरी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर छात्रा को फुसलाया। उसे विश्वास दिलाया और अपने साथ लेकर नोएडा चला गया। आरोप है कि नोएडा में वह 7-8 महीने तक छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान छात्रा ने शादी की जिद की। वह शादी करने की बात पर अड़ गई तो वीरेंद्र ने मना कर दिया। इस पर छात्रा ने उसे पुलिस में मामले की शिकायत करने की चेतावनी दी। यह सुनते ही वीरेंद्र गुस्से से बेकाबू हो गया। उसने मारपीट शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिखावे के होटल में दरवाजे पर ताला अंदर गंदा काम, अचानक पहुंची पुलिस; मचा हड़कंप

आरोप है कि इसमें वीरेंद्र की बहन भी शामिल थी। छात्रा का कहना है कि उसे मारपीट कर बभनान में छोड़ दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर गौर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस बारे में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक गौर परमाशंकर यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।