changur baba s tricks to convert hindu girls he had also prepared exorcist tantriks हिंदू लड़कियों का धर्म बदलवाने के लिए छांगुर बाबा के हथकंडे, झाड़ फूंक वाले तांत्रिक भी किए थे तैयार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हिंदू लड़कियों का धर्म बदलवाने के लिए छांगुर बाबा के हथकंडे, झाड़ फूंक वाले तांत्रिक भी किए थे तैयार

श्रावस्ती में एक झाड़ फूंक करने वाला तांत्रिक जो छांगुर बाबा से जुड़ा हुआ था वह नग और अंगूठी बेचने का कारोबार करता था। उसे पुलिस ने नकली नोटों के मामले में जेल भी भेजा था। भारत नेपाल सरहद की बहराइच, श्रावस्ती की सीमा बेहद संवेदनशील है। इसका भी लाभ कई बार राष्ट्र विरोधी तत्वों ने उठाया है।

Sat, 19 July 2025 09:37 PMAjay Singh संवाददाता, बलरामपुर
share
हिंदू लड़कियों का धर्म बदलवाने के लिए छांगुर बाबा के हथकंडे, झाड़ फूंक वाले तांत्रिक भी किए थे तैयार

अवैध धर्मान्तरण के मास्टर माइंड छांगुर बहुत बड़े प्लान पर काम कर रहा था। लव जिहाद के जरिये हिंदू लड़कियों के धर्मान्तरण कराने के लिए उसने बाकायदा सीमावर्ती जिलों में झाड़फूंक करने वाले तांत्रिकों की एक टीम तैयार कर ली थी। यह टीम बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में लगने वाले मेलों में भी सक्रिय रहती थी। छांगुर सरहद पार नेपाल के गंगापुर मेले में भी अपनी अंगूठी और ताबीज की दुकान लगवाता था। कई बार वह खुद इसमें शामिल होता था।

श्रावस्ती में एक झाड़फूंक करने वाला तांत्रिक जो इससे जुड़ा हुआ था वह नग और अंगूठी बेचने का कारोबार करता था। उसे पुलिस ने नकली नोटों के मामले में जेल भी भेजा था। भारत नेपाल सरहद की बहराइच, श्रावस्ती की सीमा बेहद संवेदनशील है। इसका भी लाभ कई बार राष्ट्र विरोधी तत्वों ने उठाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंुबई ब्लास्ट के आतंकी इरफान उसके बेटे ईशा बाबागंज से गिरफ्तार हुए पाक जासूस मकसूद मुंबई कोर्ट से फरार आतंकी फखरपुर कस्बे के बीच पनाहगाह होने के मामले सामने आते रहे हैं। बलरामपुर के लव जिहाद व धर्मान्तरण के मास्टरमाइंड जलालुद्दीन के कनेक्शन बहराइच और श्रावस्ती में फैले हुए हैं। इसके स्लीपर सेल नकली नोटों में गिरफ्तार नूरी बाबा के सम्पर्क में रह रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शिक्षिका की मनमानी, बच्चे बैठे रहे; क्लास में म्यूजिक बजा मैडम करती रहीं चंपी

छांगुर ने पनामा में भी पंजीकृत कराई थी कंपनी

धर्मान्तरण के आरोपी ने अपने एक कम्पनी का पंजीकरण पनामा गणराज्य में भी पंजीकृत कराया था। उसकी इस कम्पन्नी लोगोस मरीन से जुड़े दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे हैं। इसके पीछे छांगुर का उद्देश्य यह बताया जा रहा है कि छांगुर ने अपनी एक कम्पनी का पनामा गणराज्य में इसलिए पंजीकरण कराया था कि ताकि वह यहां पर आसानी से शरण ले सके। हॉलाकि इसके पहले उसके मंसूबों पर पानी फिर गया और वह अपने प्रमुख राजदारों के साथ गिरफ्तार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जानें योगी सरकार का नया आदेश

अफसरों को संभालता था करीबी ईदुल इस्लाम

धर्मान्तरण के आरोपी छांगुर का एक करीबी ईदुल इस्लाम है, जिसके बारे में यह बताया जा रहा है कि वह पुणे में रह रहा है। छांगुर का यह राजदार प्रशासनिक अमले को संभालने का काम करता था। इसी के जरिये छांगुर पुलिस और राजस्व के अधिकारियों को पैसा देता था। पुणे में बैठकर ईदुल इस्लाम छांगुर की व्यवस्थाओं को संभालता था। ईदुल इस्लाम का फोन आते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व के अधिकारी सतर्क हो जाते थे। वह खुद को भारत प्रतीकार्य सेवा संघ नाम के संगठन का राष्ट्रीय महासचिव बताकर अधिकारियों पर रौब गालिब करता था। अब उसकी भी करतूत सामने आ रही है। ईदुल ने कई पुलिस और प्रशासन के कर्मचारियों को सुविधा शुल्क देकर अपने काम करवा लेता था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।