Mayawati major meeting on 7 February, will plan for UP Panchayat elections; will also demanded ghooskhor Pandat ban मायावती की बड़ी बैठक कल, पंचायत चुनाव पर प्लान बनेगा; घूसखोर पंडत वेब सीरीज पर बैन की मांग भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मायावती की बड़ी बैठक कल, पंचायत चुनाव पर प्लान बनेगा; घूसखोर पंडत वेब सीरीज पर बैन की मांग भी

बसपा सुप्रीम मायावती ने सात फरवरी को सीनियर पदाधिकारियों की बड़ी बैठक बुलाई है। पार्टी एसआईआर व पंचायत चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तय करेगी। मायावती ने घूसखोर पंडत वेब सीरीज की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से तत्काल बैन की मांग की है।

Fri, 6 Feb 2026 07:25 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मायावती की बड़ी बैठक कल, पंचायत चुनाव पर प्लान बनेगा; घूसखोर पंडत वेब सीरीज पर बैन की मांग भी

बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संगठन की जमीनी तैयारियों तथा जनाधार बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा करेंगी। बसपा में जिला प्रभारी की व्यवस्था समाप्त किए जाने के बाद यह वरिष्ठ पदाधिकारियों की पहली बड़ी बैठक होगी, जिसमें पार्टी एसआईआर व पंचायत चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तय करेगी। मायावती ने घूसखोर पंडत वेब सीरीज की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से तत्काल प्रतिंबध लगाए जाने की मांग की है। उन्होंने ब्राह्मणों के अपमान का विरोध करने के साथ ही इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर भी निशाना साधा है।

मायावती ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि यह बड़े दुख व चिंता की बात है कि पिछले कुछ समय से अकेले यूपी में ही नहीं बल्कि अब तो फिल्मों में भी ’पंडत’ को घूसखोर आदि बताकर पूरे देश में इनका अपमान व अनादर किया जा रहा है। इससे समूचे ब्राह्मण समाज में जबरदस्त रोष व्याप्त है। हमारी पार्टी भी इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। बसपा की मांग है कि ऐसी इस जातिसूचक फिल्म (वेब सीरीज) ’घूसखोर पंडत’ पर केंद्र सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए। मायावती ने वेब सीरीज को लेकर लखनऊ पुलिस द्वारा एफआइआर दर्ज किए जाने को उचित कदम ठहराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी रोडवेज के इन ड्राइवर-कंडक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी, योगी सरकार की सौगात

मायावती प्रदेश कार्यालय में शनिवार सुबह 11 बजे वरिष्ठ पदाधिरियों के साथ बैठक करेंगी। एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी जिला व विधानसभा अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, बसपा ओबीसी समाज के जिला संयोजक व मुस्लिम समाज के मंडल संयोजक भी शामिल रहेंगे। बसपा सुप्रीमो संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए उठाए कदमों की समीक्षा करने के साथ ही पदाधिकारियों को आगामी पंचायत चुनाव को लेकर निर्देश देंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।