campaign against synthetic milk started in every city of up cm yogi adityanath in action यूपी के शहर-शहर मुहिम शुरू, ऐक्शन में सीएम योगी; इन धंधेबाजों की अब इनकी खैर नहीं, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के शहर-शहर मुहिम शुरू, ऐक्शन में सीएम योगी; इन धंधेबाजों की अब इनकी खैर नहीं

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने भी सिंथेटिक दूध और उससे बने पदार्थों को लेकर नाराजगी जताई थी। यूपी भर में ऐसे लोगों के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। खुदरा व्यापारियों और डेयरी संचालकों के यहां नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Mon, 28 July 2025 05:28 AMAjay Singh विशेष संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी के शहर-शहर मुहिम शुरू, ऐक्शन में सीएम योगी; इन धंधेबाजों की अब इनकी खैर नहीं

यूपी में सिंथेटिक दूध का धंधा करने वालों पर शिकंजा कसेगा। सिंथेटिक दूध और उससे बने पनीर आदि पदार्थों को लेकर शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची थी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंथेटिक दूध बनाने वालों के खिलाफ प्रदेशव्यापी मुहिम शुरू की गई है। खासतौर से प्रदेश के सीमावर्ती जिलों सहारनपुर, आगरा, वाराणसी, गाजियाबाद सहित अन्य जिलों में खास सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सहारनपुर सहित कई जगह इस रैकेट से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्यवाही भी की है।

सिंथेटिक दूध बनाने और बेचने वाले अब सरकार के निशाने पर हैं। प्रदेश के कई जिलों खासकर दूसरे राज्यों से सटे इलाकों में यह रैकेट सक्रिय है। स्थिति यह है कि दूध के उत्पादन से ज्यादा उससे बने उत्पाद बाजार में हैं। ऐसी शिकायतें मुख्यमंत्री तक भी पहुंची थीं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में मुख्य सचिव ने भी सिंथेटिक दूध व उससे बने पदार्थों को लेकर नाराजगी जताई थी। प्रदेश भर में ऐसे लोगों के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। खुदरा व्यापारियों और डेयरी संचालकों के यहां नियमित जांच के निर्देश दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में टल सकते हैं पंचायत चुनाव, इस चिट्ठी पर आयोग के फैसले का हो रहा इंतजार

इसी वर्ष की शुरुआत में बुलंदशहर में भी सिंथेटिक दूध बनाने के खेल का खुलासा हुआ था। कार्रवाई के दौरान दूध बनाने के लिए प्रयोग की जा रही हानिकारक सामग्री भी बड़े पैमाने पर पकड़ी गई थी। इस अभियान की समय सीमा तय नहीं की गई है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो सिंथेटिक दूध व पनीर आदि पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके लिए सटीक सूचना एकत्र करने को मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बूथ स्तर पर ये काम कर रही कांग्रेस, पंचायत चुनाव बनेंगे कसौटी

सहारनपुर में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इधर, राजस्थान व मध्य प्रदेश की सीमा से सटे आगरा व आसपास के क्षेत्र में भी सर्विलांस बढ़ाई गई है। धौलपुर से आने वाला घी का एक संदिग्ध ट्रक भी पकड़ा गया है, जो वाराणसी जा रहा था। अभी सेंपल जांच के खिलाफ भेजे गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।