businessman s son who hits people by lamborghini car was not named in fir police station in charge line hazir लेम्बोर्गिनी से कहर बरपाने वाले कारोबारी पुत्र का FIR में नहीं था नाम, थाना प्रभारी पर ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लेम्बोर्गिनी से कहर बरपाने वाले कारोबारी पुत्र का FIR में नहीं था नाम, थाना प्रभारी पर ऐक्शन

तंबाकू व्यापारी के बेटे रविवार दोपहर लेम्बोर्गिनी कार से वीआईपी रोड से जा रहे थे। कार पर दिल्ली का नंबर लिखा था। अचानक रिंग वाला चौराहा के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ऑटो और बुलेट में टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई। फुटपाथ पर खड़े चमनगंज निवासी मो. तौफीक अहमद के पैर में चोट आई।

Mon, 9 Feb 2026 10:19 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, कानपुर
share
लेम्बोर्गिनी से कहर बरपाने वाले कारोबारी पुत्र का FIR में नहीं था नाम, थाना प्रभारी पर ऐक्शन

यूपी के कानपुर में वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर को तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम की लेम्बोर्गिनी कार की टक्कर से तीन लोगों के घायल होने के बाद भी पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया। कार को थाने में लाकर ढंकवाने के साथ ही अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई। हालांकि हाई प्रोफाइल मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें शिवम मिश्रा का नाम सामने आया तो ग्वालटोली थाना प्रभारी संतोष गौड़ को पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाजिर कर दिया। अब पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज देखकर शिवम के ही होने की तस्दीक कर कार्रवाई की जाएगी।

आर्यनगर निवासी तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा रविवार दोपहर लेम्बोर्गिनी कार से वीआईपी रोड से जा रहे थे। कार पर दिल्ली का नंबर लिखा था। अचानक रिंग वाला चौराहा के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी ऑटो और बुलेट में टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गई। फुटपाथ पर खड़े चमनगंज निवासी मो. तौफीक अहमद के पैर में चोट आई। साथ ही बुलेट सवार खलासी लाइन निवासी विशाल त्रिपाठी और सोनू त्रिपाठी भी मामूली रूप से चुटहिल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया। इस दौरान शिवम की कार के पीछे फॉर्च्युनर कार से चल रहे उनके निजी सुरक्षा गार्डों ने उन्हें अचेत अवस्था में देखा तो बाहर निकालने का प्रयास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लेम्बोर्गिनी ने ऑटो और बुलेट में मारी टक्कर, सुरक्षा गार्डों से भीड़ की नोकझोंक

इस पर गार्डों और स्थानीय लोगों में धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले तंबाकू व्यापारी के बेटे को सुरक्षा गार्डों ने कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला और निजी अस्पताल ले गए। मौके पर पहुंची ग्वालटोली पुलिस ने तौफीक को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया और कार ग्वालटोली थाने ले गई। इस मामले में पुलिस ने मो. तौफीक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जांच में शिवम मिश्रा का नाम सामने आया है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पहचान की जा रही है। शिवम के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का दावा, छह माह से चल रहा इलाज

शिवम के परिजनों ने बताया कि शिवम को छह माह से दौरे आ रहे हैं। उनका इंग्लैंड से इलाज चल रहा है। अचानक दौरा पड़ने से यह हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है और उनसे मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मृदुल तिवारी कौन हैं? जिनकी लेम्बोर्गिनी ने कर दिया नोएडा में कांड

एक घंटे तक दरवाजा पीटती रही पुलिस

लेम्बोर्गिनी प्रकरण सोमवार को चर्चा में आने के बाद पुलिस तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के आर्यनगर स्थित घर पहुंची। यहां करीब एक घंटे तक पुलिस दरवाजा पीटती रही लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद थक-हारकर पुलिस लौट आई। पुलिस के मुताबिक परिवार दिल्ली में रहता है। ऐसे में शिवम को बुलाया जाएगा। वह नहीं आया तो टीम दिल्ली भेजी जाएगी।

क्या बोले पुलिस कमिश्नर

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि मुकदमा अज्ञात में दर्ज किया गया था। विवेचना में शिवम मिश्रा का नाम सामने आया है। उसका नाम जोड़ा जा रहा है। विवेचना चल रही है। आरोपी पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में लापरवाही बरतने पर ग्वालटोली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।