Another post by Mulayam second son Prateek Yadav wrote Aparna broke my Relationship with my parents and brother झूठी, स्वार्थी, अखिलेश से रिश्ते तुड़वाए; अपर्णा पर दूसरे पोस्ट में प्रतीक ने बच्चों की कसम खाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

झूठी, स्वार्थी, अखिलेश से रिश्ते तुड़वाए; अपर्णा पर दूसरे पोस्ट में प्रतीक ने बच्चों की कसम खाई

मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक का एक और पोस्ट आया है। अधिकृत अकाउंट इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में प्रतीक ने लिखा कि मेरा मेरे मां-बाप और भाई के साथ रिश्ता तोड़वा दिया।

Mon, 19 Jan 2026 08:59 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
झूठी, स्वार्थी, अखिलेश से रिश्ते तुड़वाए; अपर्णा पर दूसरे पोस्ट में प्रतीक ने बच्चों की कसम खाई

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का पत्नी अपर्णा यादव से तलाक वाला पोस्ट अभी सोशल मीडिया पर वायरल ही हो रहा था कि एक पोस्ट आ गया है। अधिकृत अकाउंट इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में प्रतीक ने लिखा कि मेरा मेरे मां-बाप के साथ रिश्ता तोड़वा दिया। इसके साथ ही प्रतीक ने अखिलेश यादव का बिना लिए कहा कि भाई के साथ भी रिश्ता तोड़वा दिया। केवल फेमस होना चाहती थी। इससे झूठी पत्नी नहीं देखी। इससे बड़ा स्वार्थी इंसान नहीं देखा। वहीं अपर्णा की ओर से कहा गया कि प्रतीक का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। ऐसी कोई बात नहीं है। हालांकि, प्रतीक की ओर से हैक होने की बात नहीं की गई।

इस पोस्ट से पहले प्रतीक ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपर्णा की तस्वीर लगाते हुए लिखा कि ‘मैं इस स्वार्थी औरत से जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहा हूं। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते बर्बाद कर दिए। इसका एकमात्र लक्ष्य है मशहूर और प्रभावशाली बनना। इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है। इसे कोई परवाह नहीं। इसे सिर्फ अपनी ही चिंता है। मैंने कभी ऐसी बुरी आत्मा नहीं देखी। मेरा दुर्भाग्य था कि मैंने इससे शादी की।’ उनकी ओर से पोस्ट की गई यह बात देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।

इसकी पुष्टि के लिए लोग इधर-उधर पूछताछ करने लगे। प्रतीक के बारे में बताया जा रहा है कि वो इस समय विदेश में हैं। अपर्णा यादव ने स्वयं भी सामने आकर इस बात को खारिज नहीं किया, लेकिन उनके परिवार की ओर से यह जरूर कहा गया कि प्रतीक का अकाउंट हैक हो गया है और ऐसी कोई बात नहीं है। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। प्रतीक की दो बेटियां हैं। अपर्णा का पूरा परिवार मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। उनकी मां अंबी बिष्ट नगर निगम सेवा की अधिकारी रही हैं और लखनऊ विकास प्राधिकरण में काफी समय पर संपत्ति अधिकारी के पर कार्यरत थीं।

अपर्णा वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अचानक सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं। वह सपा के टिकट पर लखनऊ कैंट विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। मुलायम सिंह यादव ने स्वयं कई बार उनका प्रचार किया था। मौजूदा समय वह राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। हाल ही में वह लखनऊ केजीएमयू में हुए हंगामे को लेकर चर्चा में आई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपर्णा यादव से तलाक लेंगे पति प्रतीक यादव, परिवार तोड़ने समेत कई गंभीर आरोप लगाए
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।