Women s March Rally in Kakod Against Opposition on Reservation Bill महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा रैली  , Bulandsehar Hindi News - Hindustan
More

महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा रैली 

Bulandsehar News - महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा रैली 

Sun, 26 April 2026 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
share
महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा रैली 

ककोड़।कस्बे में रविवार को महिला मोर्चा के बैनर तले जन आक्रोश महिला पदयात्रा रैली निकाली गई।संसद में महिला आरक्षण बिल पर विपक्षी दलों द्वारा बिल के खिलाफ मतदान करने पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष डॉ वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई। रैली से पूर्व डिबाई क्षेत्र की पूर्व विधायक अनीता लोधी राजपूत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है।जो महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने के पक्ष में हमेशा से रही है। परंतु कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों का हमेशा हनन किया है। रैली के दौरान महिलाओं के अधिकारों पर वार, कांग्रेस है जिम्मेदार।का

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा रैली 

बैनर लिए महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने जमकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। रैली नगर पंचायत कार्यालय से आरंभ होकर डुब्बन की कुईया, इंटर कॉलेज रोड़, मुख्य बाजार, बजरिया, मौहल्ला मालियान, सिकंदराबाद रोड़ होती हुई नगर पंचायत कार्यालय पर जाकर संपन्न हुई। रैली में नगर पंचायत चेयरमैन मोहित सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी,पुष्पा ठाकुर,देवेन्द्री देवी,सुमन लता पालीवाल,नीलम सैनी, कृष्ण सोलंकी आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल कर किया पुतला दहन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा की आक्रोश रैली 29 को, पूर्व मंत्री भी होंगी शामिल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।