आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल कर किया पुतला दहन
Bulandsehar News - आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल कर किया पुतला दहनआक्रोश महिला पदयात्रा निकाल कर किया पुतला दहनआक्रोश महिला पदयात्रा निकाल कर किया पुतला दहनआक्रोश महिला प
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक संजय शर्मा की मौजूदगी में जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाल कर विपक्षी दलों का पुतला जलाया। रविवार को शाम के समय गांधी मंडी पर भाजपा कार्यकर्ता, महिला कार्यकत्री बड़ी संख्या में एकत्र हुए। मौके पर विधायक संजय शर्मा पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल के निर्देशन में बाजार में विपक्षी दलों के विरोध में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल कर महिला विरोधी बताते हुए आगामी चुनाव में इन पार्टियों का बहिष्कार करने की अपील की गई। शिव चौक पर विपक्षी दलों का पुतला जलाकर महिलाओं ने चप्पलों से पीटा।
इस मौके पर दामिनी गौड़, अर्चना शर्मा, गीता शर्मा, राधिका गोयल, संतोष राजपूत, मुनेश शर्मा, विनीत बंसल, बुंदू का सैफी, अंकुर शर्मा, पवित्र कौशिक आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन