कल थाने सरेंडर और अब हाफ एनकाउंटर; HPCL के अधिकारियों का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
बदायूं में एचपीसीएल के प्लांट बैठक के दौरान डीजीएम व डिप्टी मैनेजर की हत्या करने वाले आरोपी ने तमंचा बारामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया।

Budaun Double Murder: यूपी के बदायूं में डबल हत्याकांड में नया मोड सामने आया है। दरअसल, एचपीसीएल के सजनी गांव स्थित प्लांट बैठक के दौरान डीजीएम व डिप्टी मैनेजर की हत्या करने वाले आरोपी ने तमंचा बारामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में हत्यारोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। फायरिंग में थाने का एक सिपाही भी घायल है। उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बता दें कि आरोपित ने डबल मर्डर के बाद थाने में जाकर सरेंडर कर दिया था।
सीओ उझानी देवेंद्र सिंह के मुताबिक एचपीसीएल के अधिकारियों की हत्या करने के बाद गिरफ्तार हत्यारोपी अजय प्रताप सिंह ने पूछताछ बताया, वह एचपीसीएल प्लांट में वैंडर का कार्य करता था। प्लांट प्रबंधक सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा ने नौकरी से निकाल दिया गया था। उसके ऊपर थाने में मुकदमा भी लिखा दिया था। इसी कारण वह तमंचे लेकर इन लोगों को मारने गया था। दोनों को एक तमंचे से गोली मार दी। और फिर उक्त तमंचा ग्राम मुडसैना के जंगल में छुपा दिया।
इस सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक थाना मूसाझाग पुलिस बल के साथ अभियुक्त के अभियुक्त अजय प्रताप सिंह की निशादेही पर तमंचे की बरामदगी हेतु ग्राम मुडसैना के जंगल मे गए। जहां छिपाये हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। जो सिपाही ओमवीर सिंह के बाएं हाथ में जा लगा। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। जिससे अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




साइन इन