brutal murder of bjp mandal upaadhyaksh in badaun attacked on head while sleeping near water tank यूपी में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष की सिर कुचलकर हत्या, पानी की टंकी के पास सोते समय हुई वारदात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष की सिर कुचलकर हत्या, पानी की टंकी के पास सोते समय हुई वारदात

सुरेश चंद्र गुप्त का बेटा कहीं बाहर गया था। बेटा, गांव में होता तो वहीं टंकी पर रुकता था और वहां की देखरेख करता था। लेकिन बेटे की गैरमौजूदगी में सुरेश टंकी के पास सोने गए थे। वह भाजपा से जुड़े थे। इस समय वह मंडल उपाध्यक्ष थे। बुधवार सुबह उनका शव मिला।

Wed, 30 July 2025 10:25 AMAjay Singh संवाददाता, बदायूं
share
यूपी में बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष की सिर कुचलकर हत्या, पानी की टंकी के पास सोते समय हुई वारदात

Murder in Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता की नृशंस हत्या कर दी गई है। 55 वर्षीय सुरेश चंद्र गुप्त का बेटा पानी की टंकी का ऑपरेटर है। बीती रात बेटे के कहीं बाहर जाने के चलते सुरेंद्र चंद्र गुप्त टंकी के पास सोने गए थे। देर रात किसी ने उनपर हमला कर दिया। सिर कुचलकर बेहद निर्मम तरीके से सरेंद्र चंद्र गुप्त की हत्या कर दी गई। हमलावर ने उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से भी हमला किया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मामला बदायूं के बिनावर इलाके के विजनगला गांव का है। बताया जा रहा है कि सुरेश चंद्र गुप्त का बेटा कहीं बाहर गया था। बेटा, जब भी गांव में होता तो आमतौर पर वहीं टंकी पर रुकता था और वहां की देखरेख करता था। लेकिन बेटे की गैरमौजूदगी में सुरेश टंकी के पास सोने गए थे। वह भाजपा से जुड़े थे। इस समय वह मंडल उपाध्यक्ष थे। बुधवार की सुबह उनका शव मिला। गांववालों ने उनका शव देखा तो मौके पर काफी भीड़ जुट गई। लोग इस घटना से हैरान हैं। घर पर भी कोहराम मच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के शहर-शहर मुहिम शुरू, ऐक्शन में CM योगी; इन धंधेबाजों की अब इनकी खैर नहीं

ग्रामीणों ने भाजपा नेता सुरेश चंद्र गुप्त की हत्या की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बिनावर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया है। फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच पड़ताल कर अपने ढंग से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में प्रॉपर्टी की महिला खरीदारों को छूट आज से, योगी सरकार ने जारी की अधिसूचना

क्या बोली पुलिस

इंस्पेक्टर अशोक कंबोज ने कहा की इस घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। सबसे पहले पुलिस हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है। सुरेश चंद्र गुप्ता भाजपा संगठन से लंबे समय से जुड़े हुए थे। उनकी निर्मम हत्या ने क्षेत्र में गहरा आक्रोश है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।