brother in law went to jail for kidnapping brother in law sister came in support said husband is executioner fir lodged जीजा के अपहरण में साला जेल गया तो सपोर्ट में आ गई बहन, बोली-पति है जल्लाद; कराई एफआईआर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जीजा के अपहरण में साला जेल गया तो सपोर्ट में आ गई बहन, बोली-पति है जल्लाद; कराई एफआईआर

हरदेव सिंह ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को बेरहमी से पीटा था। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। भांजे की सूचना पर लक्ष्मी का भाई राजपाल आया था। वह हरदेव सिंह को हाथ-पैर बांधकर गाड़ी की डिग्गी में डालकर ले गया था। ग्रामीण गाड़ी का पीछा कर रहे थे। रास्ते में पुलिस ने गाड़ी रोक ली थी।

Tue, 9 Sep 2025 06:19 AMAjay Singh संवाददाता, आगरा
share
जीजा के अपहरण में साला जेल गया तो सपोर्ट में आ गई बहन, बोली-पति है जल्लाद; कराई एफआईआर

यूपी के आगरा में जीजा के अपहरण में जेल गए साले के पक्ष में उसकी बहन आ गई है। अस्पताल से लौटने के बाद महिला ने अपने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और गाली-गलौज की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति जल्लाद है।

खंदौली के गांव खेड़िया में हरदेव सिंह ने अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी को बेरहमी से पीटा था। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। भांजे की सूचना पर सादाबाद से लक्ष्मी का भाई राजपाल आया था। हरदेव सिंह को हाथ-पैर बांधकर गाड़ी की डिग्गी में डालकर ले गया था। पड़ाव चौराहे पर पुलिस ने गाड़ी रोकी थी। ग्रामीण गाड़ी का पीछा कर रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। हरदेव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा लिखा था। राजपाल को जेल भेज दिया था। एक अन्य साले का शांतिभंग में चालान किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन को पीटने पर जीजा के हाथ पैर बांध उठाया, कार की डिग्गी में डालकर ले गया साला

हरदेव की पत्नी लक्ष्मी देवी ने अब मुकदमा लिखाया है। उसने पुलिस को बताया कि पति ने उसका जीना मुश्किल कर दिया है। कभी भी मारपीट करता है। तीन सितंबर की सुबह उसे बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। शोर सुनकर उसकी बड़ी बहन बचाने आई। पति ने उसके साथ भी अभद्रता की। उसने 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस को बुलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एएसपी पर साजिश के तहत हत्या का आरोप, साले ने थाने में दी तहरीर

पुलिस के आने से पहले गांव के सतेंद्र और राजू आ गए। उन दोनों ने भी उसके पति का पक्ष लिया। उनकी मौजूदगी में पति ने उसे दोबारा पीटा। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित वह है। पहले उसका मुकदमा लिखा जाना चाहिए था। उसके पति की हरकतों से पूरा परिवार वाकिफ है। पति कोई काम धंधा नहीं करता। सिर्फ बवाल करता है। पत्नी को पीटता है। इंस्पेक्टर खंदौली हंसराज भदौरिया ने बताया कि आरोपित पति सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।