brother in law and brother in law s shameful act gang raped a female auto driver at gunpoint in a hotel जीजा-साले की करतूत, होटल में बंदूक की नोंक पर महिला ऑटो चालक से किया गैंगरेप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जीजा-साले की करतूत, होटल में बंदूक की नोंक पर महिला ऑटो चालक से किया गैंगरेप

  • महिला ऑटो चालक आगरा के रकाबगंज थाने पहुंची थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने रामबाग से बिजलीघर के लिए 2 सवारियां बैठाई थीं। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। महिला की 6 साल की बेटी है। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि उसकी बेटी का सैन्य स्कूल में दाखिला करा देंगे। दोनों को उसने ऑटो से घुमाया।

Mon, 21 April 2025 01:20 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, आगरा
share
जीजा-साले की करतूत, होटल में बंदूक की नोंक पर महिला ऑटो चालक से किया गैंगरेप

यूपी के आगरा में बहाने से होटल में बुलाकर महिला ऑटो चालक से गैंगरेप की घटना का खुलासा हो गया है। इस सनसनीखेज कांड को जीजा-साले ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना की पुष्टि हुई है। आरोपित फौजी नहीं है। उसने पीड़िता को धमकाने के लिए झूठ बोला था। होटल के कमरे में महिला ऑटो चालक को बहाने से बुलाकर उस पर बंदूक तान दी। इसके बाद जीजा-साले ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया।

शुक्रवार को महिला ऑटो चालक रकाबगंज थाने पहुंची थी। पुलिस को बताया कि रामबाग से बिजलीघर के लिए दो सवारियां बैठाई थीं। दोनों ने खुद को फौजी बताया था। उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। छह साल की बेटी है। आरोपियों ने उसे झांसा दिया कि उसकी बेटी का सैन्य स्कूल में दाखिला करा देंगे। दोनों को उसने ऑटो से घुमाया। शाम को आरोपियों ने होटल बुलाया था। कहीं घूमने जाना था। वह होटल पहुंची। आरोपियों ने बहाने से कमरे में बुला लिया। बंदूक तानकर उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया। पुलिस ने मुकदमा लिखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आगरा में महिला ऑटो चालक को होटल में बुलाकर गैंग रेप, उसी के ऑटो में बैठकर निकले

होटल में एक आरोपित की आईडी मिली थी। वह बुलंदशहर के पते की थी। सीसीटीवी में दोनों आरोपित कैद थे। पुलिस की टीम बुलंदशहर भेजी गई थी। पुलिस को छानबीन में पता चला कि शास्त्रीनगर, मेरठ निवासी मुकेश और लोनी, गाजियाबाद निवासी अजय ने घटना की है। दोनों जीजा साले हैं। दोनों आगरा घूमने आए थे। महिला को ऑटो चलाते देखा तो उसे जाल में फंसा लिया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेप पीड़िता को मेडिकल के लिए 8 घंटे करना पड़ा इंतजार, भाजपा सांसद ने जताया एतराज

होटल में 40 मिनट रही महिला

इस गैंगरेप कांड के खुलासे के लिए पुलिस ने होटल का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। इसमें महिला ऑटो चालक शाम 5:37 बजे होटल में आती दिखी। वह करीब 40 मिनट होटल में थी। होटल से तीनों एक साथ ही बाहर निकलते दिखे। दोनों आरोपित महिला के ऑटो में बैठकर ही गए थे। महिला का कहना है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी इसीलिए उसने तत्‍काल पुलिस से शिकायत नहीं की।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।