UP Agra Woman Auto Driver Gang raped in Hotel Room on gun point accused left in her auto आगरा में महिला ऑटो चालक को होटल में बुलाकर गैंग रेप, उसी के ऑटो में बैठकर निकले आरोपी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

आगरा में महिला ऑटो चालक को होटल में बुलाकर गैंग रेप, उसी के ऑटो में बैठकर निकले आरोपी

  • आगरा में महिला ऑटो चालक से गैंगरेप का मामला शुक्रवार को रकाबगंज थाने पहुंचा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खुद को फौजी बताने वाले दो युवकों ने बहाने से होटल में बुलाया था। बंदूक तानकर उसके साथ गैंगरेप किया।

Sat, 19 April 2025 12:02 PMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, आगरा
share
आगरा में महिला ऑटो चालक को होटल में बुलाकर गैंग रेप, उसी के ऑटो में बैठकर निकले आरोपी

आगरा में महिला ऑटो चालक से गैंगरेप का मामला शुक्रवार को रकाबगंज थाने पहुंचा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि खुद को फौजी बताने वाले दो युवकों ने बहाने से होटल में बुलाया था। बंदूक तानकर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित की तलाश में एक टीम को बुलंदशहर भेजा गया है। घटना गुरुवार शाम की है।

एत्मादुद्दौला क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि पति से विवाद है। कोर्ट में केस चल रहा है। पांच साल की बेटी है। रामबाग पर दो युवक सवारी बनकर ऑटो में बैठे थे। उससे बातचीत करने लगे। दोनों ने खुद को फौजी बताया। उसकी बेटी का का मिलिट्री स्कूल में दाखिला कराने का झांसा दिया। दोनों ने उससे आगरा घुमाने को कहा। उसे बेटी के के पास पास जाना जाना था। उसे दवा दिलानी थी। उसने दोनों युवकों को बालूगंज के पास छोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाबालिग छात्रा का रेप के बाद करवाया गर्भपात, हालत बिगड़ी तो अस्पताल में छोड़ा

दोनों ने उससे कहा कि बेटी को दवा दिलाकर लौट आना। आगरा घूमना है। वह वापस लौटकर शाम को होटल पहुंची। आरोपियों ने बहाने से उसे कमरे में बुलाया। बंदूक तानकर उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस होटल पहुंची। सीसीटीवी फुटेज खंगाला। महिला ऑटो चालक के होटल में आने की पुष्टि हुई। एक आरोपित ने कमरा लेते समय अपनी आईडी दी थी। आईडी बुलंदशहर की थी। पुलिस की एक टीम को म को बुलंदशहर भेजा गया है।

होटल से तीनों साथ निकले थे

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला। महिला ऑटो चालक शाम 5:37 पर होटल में आई थी। करीब 40 मिनट होटल में रुकी। होटल से तीनों एक साथ बाहर निकले थे। दोनों आरोपित महिला के ऑटो में बैठकर ही गए थे। महिला ने बताया कि आरोपियों को उसने बिजलीघर के पास छोड़ दिया था। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी, इसलिए उसने तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं की थी।

डीसीपी सिटी, सोनम कुमार ने इस बारे में कहा कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैंगरेप का मुकदमा लिखा है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम बाहर भेजी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।