Brother and sister commit suicide by consuming poison due to family dispute in banda पारिवारिक कलह से टूटे सगे भाई-बहन, दोनों ने जहर खाकर की आत्महत्या, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पारिवारिक कलह से टूटे सगे भाई-बहन, दोनों ने जहर खाकर की आत्महत्या

यूपी के बांदा सगे भाई-बहन ने पारिवारिक कलह के चलते नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।

Tue, 27 Jan 2026 08:39 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बांदा
share
पारिवारिक कलह से टूटे सगे भाई-बहन, दोनों ने जहर खाकर की आत्महत्या

यूपी के बांदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सगे भाई-बहन ने पारिवारिक कलह के चलते आत्मघाती कदम उठा लिया। दोनों ने नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं, इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

बबेरू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सौरभ सिंह ने बताया कि खेत में काम कर रहे किसानों ने नरैनी कोतवाली क्षेत्र में बरछा पुल से करीब 100 मीटर दूर बागै नदी के किनारे एक युवक और एक युवती को सोमवार शाम अचेत अवस्था में देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली कस्बा इंचार्ज रक्षा सेन, उपनिरीक्षक शिववीर, शुभम कौशिक, कालिंजर थाना प्रभारी सुखराम सिंह सहित भारी फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस एंबुलेंस से दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टर विकास यादव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

पारिवारिक कलह की वजह से की आत्महत्या

दोनों मृतकों की पहचान नरैनी कस्बा के शास्त्री नगर मोहल्ला के रहने वाले 30 साल के आनंद प्रकाश गुप्ता और उसकी 34 वर्षीय सगी बहन चंचल गुप्ता के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आयुष के परिवार से मिले मंत्री नंदी; बोले-कातिलों के मददगारों को भी नहीं बख्शेंगे

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, क्षेत्र में शोक और गम का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।