BrijBhushan Sharan Singh s sharp question on the meeting of Thakur MLAs, asked- how many pieces will you divide country ठाकुर विधायकों की बैठक पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा सवाल, पूछा- देश के कितने टुकड़े करोगे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ठाकुर विधायकों की बैठक पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा सवाल, पूछा- देश के कितने टुकड़े करोगे

यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शुक्रवार को ठाकुर विधायकों की बैठक को लेकर खुलकर बोले। कहा और समाज के लोग भी होते तो अच्छा होता। बैठक बुलाने वालों से तीखा सवाल भी पूछ दिया। पूछा कि आखिर देश के कितने टुकड़े करोगे।

Fri, 15 Aug 2025 11:40 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
ठाकुर विधायकों की बैठक पर बृजभूषण शरण सिंह का तीखा सवाल, पूछा- देश के कितने टुकड़े करोगे

पूर्व सांसद और यूपी के बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह भी ठाकुर है लेकिन पिछले दिनों यूपी में ठाकुर विधायकों की कुटुंब परिवार बैठक से सहमत नहीं हैं। उन्होंने बैठक बुलाने वालों और बैठक में पहुंचे ठाकुर नेताओं से तीखा सवाल करते हुए पूछा कि आखिर देश के कितने टुकड़े करोगे? वहीं, पूजा पाल पर सपा के एक्शन का बृजभूषण शरण सिंह ने समर्थन किया। कहा कि समाजवादी पार्टी में कोई रहकर मुख्यमंत्री या भाजपा शासन की तारीफ करेगा तो स्वाभाविक है कि पार्टियों को अच्छा नहीं लगेगा। बृजभूषण शरण सिंह शहर के सिविल लाइन में नवनिर्मित होटल और मैरिज लॉन के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ठाकुर विधायकों के कुटुंब परिवार बैठक पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज कल यह सब जो भी हो रहा है वह अज्ञानता में हो रहा है। क्षत्रिय होना गर्व का विषय है लेकिन सबको साथ लेकर चलने से ही भला होगा। कुटुंब परिवार बैठक एक भोज था और मिलने जुलने का तरीका था, इसे राजनीतिक बदलाव से न जोड़ा जाए। इसके साथही कहा कि इसमें और समाज के लोग भी होते तो अच्छा रहता। अगर मेरी बात पहुंचे तो मेरी सलाह है कि क्षत्रियों के साथ सभी समाज को बुलाएं। कहा कि राम को मानते हो तो उनके रास्ते पर ही चलो। जैसे राम सबको साथ लेकर चले थे वैसे ही चलो। यह भी कह दिया कि इससे ज्यादा और कितना बंटेंगे। पूछा, देश के कितने टुकड़े करोगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उठो इस्लाम के शेरो, चलो फतेहपुर, मकबरा पर कीर्तन के आह्वान के बाद FB पर पोस्ट

पूजा पाल के सपा से बाहर करने पर बृजभूषण ने कहा कि पूजा पाल की एक पीड़ा थी। योगी जी ने या भाजपा की सरकार ने जो एक्शन लिया, उससे पूजा पाल को राहत महसूस हुई। उनको लगा कि मुझे न्याय मिला है। ऐसे में पूजा पाल सपा में कैसे रह सकती हैं। आखिर समाजवादी पार्टी की अपनी भी राजनीति है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बारे में कहा कि वह सभी समाज को टिकट देंगे। उनकी लिस्ट में ठाकुर, ब्राह्मण, वैश्य और श्रीवास्तव सब होंगे।

ठाकुर विधायकों की बैठक से बीजेपी में हलचल

लखनऊ में दो दिनों तक ठाकुर विधायकों की बैठक के बाद से बीजेपी में भी हलचल मची हुई है। समाजवादी पार्टी लगातार सीएम योगी पर ठाकुर नेताओं और ठाकुर अफसरों की तैनाती को लेकर निशाना साधती रहती है। ऐसे में इस बैठक के बाद से सियासी गलियारे में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि इस बैठक की रिपोर्ट यूपी बीजेपी संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है। इस बैठक के पीछे छिपे सियासी मायने की तलाश भी हो रही है।

ठाकुर विधायकों की बैठक

40 ठाकुर विधायक जुटे

11 अगस्त को लखनऊ के 5 स्टार होटल में आयोजित इस बैठक में 40 ठाकुर विधायक पहुंचे थे। यूपी में कुल 49 ठाकुर विधायक हैं। इसे ‘कुटुंब परिवार’ नाम दिया गया। बैठक की अगुवाई कुंदरकी से विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में बीजेपी के ठाकुर विधायकों के साथ ही सपा से बगावत कर चुके क्षत्रिय विधायक भी मौजूद थे। बताते हैं कि बैठक में संगठनात्मक और सियासी मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

12 अगस्त को दूसरी बैठक यूपी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह के बुलावे पर हुई। लगातार दो दिनों तक चली इन बैठकों ने बीजेपी के अंदर और बाहर कई तरह की अटकलों को जन्म दिया। सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों में ठाकुर समुदाय के विधायकों ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करने के साथ-साथ संगठन और सरकार में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।