bride got angry over the ac created a ruckus before the wedding rituals returned home without getting married एसी को लेकर दुल्हन का पारा हुआ हाई, ऐन फेरों से पहले किया बवाल; बिन शादी घर लौटी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एसी को लेकर दुल्हन का पारा हुआ हाई, ऐन फेरों से पहले किया बवाल; बिन शादी घर लौटी

फिरोजाबाद से आई एक युवती की शादी शमसाबाद के 1 गांव के युवक से तय थी। वर पक्ष ने कस्बे के एक मैरिज होम में शादी समारोह की व्यवस्था की थी। दुल्हन पक्ष विवाह स्थल पर कुछ विलंब से पहुंचा। जब दुल्हन को ठहराया गया, उस कमरे में एसी नहीं था और पंखा भी बहुत धीमी गति से चल रहा था।

Mon, 9 June 2025 09:56 AMAjay Singh संवाददाता, आगरा
share
एसी को लेकर दुल्हन का पारा हुआ हाई, ऐन फेरों से पहले किया बवाल; बिन शादी घर लौटी

आगरा के शमसाबाद कस्बे के मैरिज होम के कमरे में एसी नहीं लगा होने से इस भीषण गर्मी में दुल्हन का पारा हाई हो गया। उसने शादी करने से मना कर दिया। वर और वधू पक्ष में हड़कंप मच गया। समझौते के प्रयास किए गए। लेकिन सफलता नहीं मिली। बगैर शादी किए दुल्हन अपने घर चली गई।

मामला थाना शमसाबाद क्षेत्र का है, जहां शनिवार को फिरोजाबाद से आई एक युवती की शादी शमसाबाद के एक गांव के युवक से तय थी। वर पक्ष ने कस्बे के एक मैरिज होम में शादी समारोह की व्यवस्था की थी। दुल्हन पक्ष विवाह स्थल पर कुछ विलंब से पहुंचा। जब दुल्हन को ठहराया गया, उस कमरे में एसी नहीं था और पंखा भी बहुत धीमी गति से चल रहा था। भीषण गर्मी में दुल्हन का पारा चढ़ गया। उसने तत्काल अपने परिजनों को स्थिति की जानकारी दी और वर पक्ष से एसी की व्यवस्था की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से अचानक गायब हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या, धारदार हथियार से गोदा; मिली लाश

इस पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान दूल्हे ने आवेश में आकर दुल्हन और उसके परिजनों के प्रति अपशब्द कह दिए। यह सुनते ही दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख रिश्तेदारों और बड़े-बुजुर्गों ने काफी प्रयास किए, लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात तक समझौते की कोशिशें जारी रहीं, लेकिन कोई हल नहीं निकला। रविवार सुबह दुल्हन अपने परिजनों के साथ बिना शादी किए लौट गई। दुल्हन की मां ने थाने में शिकायत पत्र देकर दहेज में अधिक मांग का आरोप भी लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर से अचानक गायब हुए युवक की पीट-पीटकर हत्या, धारदार हथियार से गोदा; मिली लाश

थाना प्रभारी निरीक्षक हंसराज भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह मामला दिखाता है कि कैसे छोटी-छोटी लापरवाहियां और अपमानजनक व्यवहार एक पवित्र रिश्ते को बनने से पहले ही तोड़ सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।