स्टेज पर दुल्हन के कान में सहेली ने कही कुछ बात; शादी छोड़कर उसके साथ गई, दूल्हा रह गया दंग
इटावा में एक अजब-गजब मामला सामने आया। जब दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला डालने के लिए खड़े हुए, इसी बीच एक सहेली आई और दुल्हन के कान में कुछ कहा। अगले ही पल दूल्हन ने वरमाला फेंक दी और शादी करने से इनकार कर दिया। घराती-बाराती अवाक रह गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी और बारात वापस लौट गई।

शादी टूटने के आपने अनगिनत किस्से सुने होंगे...लेकिन इटावा में 20 अप्रैल को जो हुआ वह शायद पहली बार रहा होगा। जयमाल के स्टेज पर सजी-धजी दुल्हन हाथों में वरमाला लेकर पहुंची तो फूलों की बारिश होने लगी। दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला डालने के लिए खड़े हुए, इसी बीच एक सहेली आई और दुल्हन के कान में कुछ कहा। अगले ही पल दुल्हन ने वरमाला फेंक दी और शादी करने से इनकार कर दिया। घराती-बाराती अवाक रह गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनी और बिन दुल्हन बारात वापस लौट गई।
दुल्हन के कान में सहेली ने ऐसा कुछ कहा, शादी छोड़ चली गई
भरथना क्षेत्र के एक गांव का परिवार नोएडा में रहता है। पिता ने अपनी बेटी का विवाह भरथना के ही एक गांव के युवक से तय किया था। 20 अप्रैल को निर्धारित समय पर बारात गेस्ट हाउस पहुंची और अगवानी समेत सभी रस्में विधिवत हुईं। जयमाल के लिए स्टेज पर दूल्हा पहुंचा और कुछ देर बाद दूल्हन भी पहुंची। वरमाला डालने से पहले नोएडा से आई सहेली ने दूल्हन के कान में कुछ कहा। युवती की बात सुनते ही दूल्हन से माला फेंकते हुए शादी करने से मना कर दिया। पलभर में ही बदले घटनाक्रम को देख सभी भौंचक रह गए। परिजनों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।
युवती ने शादी से मना किया
दुल्हन के पिता ने बताया कि न जानें सहेली की बातों का क्या असर पड़ा…हमारी बेटी ने शादी करने से ही मना कर दिया। काफी देर तक शोर-शराबा मचने पर मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस के सामने भी युवती ने शादी करने से मना कर दिया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दुल्हन बालिग है और उसे अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने का पूरा अधिकार है। दूल्हा पक्ष की ओर से किसी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
भरथना थाने में पुलिस के समझाने पर भी नहीं मानी, बोली- हम बालिग हैं
मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों के लोग भरथना थाने पहुंचे। थाने में भी काफी देर तक पंचायत होती रहीं। युवती को काफी समझाया-बुझाया गया लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। अंत में उसने बालिग होने की बात कहते अपना फैसला सब को सुना दिया। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद दूल्हा पक्ष वापस लौट गया, जबकि दुल्हन अपनी सहेली के साथ चली गई।
शादी के जोड़े में ही सहेली के साथ युवती चली गई नोएडा
परिजनों के काफी समझाने-बुझाने के बाद भी युवती नहीं मानी और शादी के जोड़े में ही अपनी सहेली के साथ नोएडा चली गई। पलभर में शादी की खुशियां काफूर हो गईं। घरातियों-बारातियों में उदासी छा गई। कुछ लोग बेटी को कोस रहे थे तो कुछ उसकी परवरिश को। तरह-तरह की अन्य चर्चाएं भी रातभर होती रहीं।




साइन इन