body of a missing five year old innocent was found near the cemetery at midnight दोपहर से गायब थी पांच साल की मासूम, आधी रात कब्रिस्तान के पास से मिला शव, रेप की आशंका, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दोपहर से गायब थी पांच साल की मासूम, आधी रात कब्रिस्तान के पास से मिला शव, रेप की आशंका

बस्ती में रविवार दोपहर से गायब एक बच्ची का शव आधी रात कब्रिस्तान के पास से मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया।

Mon, 19 May 2025 03:26 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, बस्ती
share
दोपहर से गायब थी पांच साल की मासूम, आधी रात कब्रिस्तान के पास से मिला शव, रेप की आशंका

यूपी के बस्ती से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रविवार दोपहर से गायब एक बच्ची का शव आधी रात कब्रिस्तान के पास से मिला। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया। उधर, गांव में बच्ची से रेप की आशंका व्यक्त की जा रही है।

ये घटना लालगंज थानाक्षेत्र स्थित सिद्धनाथ गांव का है। जहां उसे समय सनसनी फैल गई जब रविवार आधी रात कब्रिस्तान के बगल पांच वर्षीय परी का शव मिला। दरअसल राजू ने रविवार रात आठ बजे पुलिस को सूचना दिया कि उनकी पांच साल की बेटी परी रविवार दोपहर करीब 12 से गायब है। मासूम के गायब होने की सूचना पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर तीन पुलिस टीम को मौके पर लगाया गया। रात करीब 9 बजे से पुलिस की टीमों ने खोजबीन शुरू किया। मासूम का शव राजू के घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित कब्रिस्तान के बगल एक चरागाह में मिला। आधी रात 12 बजे शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL मैच से पहले CM योगी से मिले मोहम्मद शमी, दोनों के बीच क्या हुई बात?
ये भी पढ़ें:फेरे लेने से पहले दुल्हन ने जहर खाकर दी जान, दूल्हे के टूटे सारे अरमान
ये भी पढ़ें:बेटी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, मां की हत्या के बाद शव से उतारे सारे कपड़े

मौके पर पहुंचे एसपी अभिनंदन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट को साक्ष्य संकलन का निर्देश दिया। इसके बाद फील्ड यूनिट ने भी मौके पर कार्य किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस दौरान वहां पर एएसपी ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी, क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक लालगंज शशांक शेखर सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।