bride committed suicide by consuming poison before the wedding procession फेरे लेने से पहले दुल्हन ने जहर खाकर दी जान, दूल्हे के टूटे सारे अरमान, बैरंग लौटी बारात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फेरे लेने से पहले दुल्हन ने जहर खाकर दी जान, दूल्हे के टूटे सारे अरमान, बैरंग लौटी बारात

बुलंदशहर में एक शादी के घर में मातम पसर गया। जहां एक दुल्हन ने बारात चढ़त के बाद जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद बारात बैरंग लौट गई।

Sun, 18 May 2025 10:38 PMPawan Kumar Sharma वरिष्ठ संवाददाता, बुलंदशहर
share
फेरे लेने से पहले दुल्हन ने जहर खाकर दी जान, दूल्हे के टूटे सारे अरमान, बैरंग लौटी बारात

यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छतारी थाना क्षेत्र में शनिवार को दुल्हन ने शादी समारोह के दौरान बारात चढ़त के बाद जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। बारात बैरंग लौट गई। शादी की तैयारियां धरी रह गईं और खुशियां मातम में बदल गईं।

बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के गांव कमौना निवासी बनवारीलाल की 22 वर्षीय बेटी सोनम की शादी शिकारपुर क्षेत्र के युवक से हुई थी। शनिवार को शादी होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। बारात चढ़त के बाद लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच देर रात 12 बजे अचानक दुल्हन सोनम की तबीयत बिगड़ गई। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पता चला कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। इसे सुनकर दोनों परिवारों के होश उड़ गए। रात में बारात लौट गई। रविवार को सोनम के शव का पोस्टमार्टम हुआ। वह उसके हाथों में मेहंदी रची हुई थी।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों ने भी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सोनम का एक भाई व एक बहन है। वह दूसरे नंबर की थी। पिता मजदूरी करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन राजवीर सिंह परमार ने बताया कि घटना बुलंदशहर की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, मां की हत्या के बाद शव से उतारे सारे कपड़े
ये भी पढ़ें:खुदाई के दौरान मजदूरों के हाथ लगा खजाना, बटुए से निकले 100 ब्रिटिशकालीन सिक्के
ये भी पढ़ें:डोली की जगह उठी अर्थी! बारात आने से पहले दुल्हन की संदिग्ध हालत में मौत

सात फेरों के दौरान लड़खड़ाया दूल्हा, बारात बैरंग लौटी

उधर, बहराइच जिले में सात फेरों के दौरान दूल्हा लड़खड़ा गया। इसके बाद कन्या पक्ष ने बेटी की विदाई से इंकार कर दिया है और बारात बैरंग लौट गयी। वहीं, ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

जिले के धानेपुर इलाके में शनिवार की रात बारात आई थी। बताया जाता है बारात आधी रात के बाद पहुंची इसके बाद द्वारचार की रस्म हुई। बारातियों को भोजन-पानी कराया गया। फिर वर कन्या पक्ष का पांव पूजन सहित अन्य रस्म अदायगी हुई। सात फेरे के दौरान दूल्हा लड़खड़ा कर गिर गया। हालांकि किसी तरह सात फेरे की रस्म पूरी करके शादी संपन्न हुई। इसके बाद दूल्हे को चलाकर देखा गया। चलने के दौरान पैर में भचकन दिखाई दिया। पैंट ऊपर कराकर पैर देखा गया तो दोनों में अंतर दिखा। यह सब होते हुए सुबह हो गई। इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने बेटी की विदाई से इंकार कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।