Amin killed mother wife and two children then committed suicide in saharanpur यूपी में अमीन ने मां-बीवी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद की खुदकुशी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में अमीन ने मां-बीवी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद की खुदकुशी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सरसावा में एक तहसीलकर्मी अमीन ने अपनी मां, पत्नी और दो मासूम बच्चों को गोली मारकर खुद को खत्म कर लिया। इस वारदात से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

Tue, 20 Jan 2026 09:32 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share
यूपी में अमीन ने मां-बीवी व दो बच्चों की हत्या करने के बाद की खुदकुशी, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

सरसावा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कस्बे की कौशिक बिहार कॉलोनी में स्थित मकान में नकुड़ तहसील में तैनात संग्रह अमीन ने अपनी मां, पत्नी और दो नाबालिग बेटों को गोली मारने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अशोक कुमार, उनकी 70 वर्षीय मां विद्यावती, 37 वर्षीय पत्नी अंजिता और दो बेटे 16 वर्षीय कार्तिक व 13 वर्षीय देव के रूप में हुई है। देव सरसावा के एक पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड़ के एक इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। बताया जा रहा है कि अशोक के शव पर छाती में गोली के निशान मिले हैं, जबकि मां, पत्नी और दोनों बच्चों के माथे पर गोली लगी है। मां और बच्चे बेड पर पड़े मिले, जबकि अशोक का शव अलग स्थान पर मिला। मंगलवार की सुबह जब सुबह काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो सीढ़ी लगाकर ऊपर पहुंचे भांजे प्रीत ने शव देख चीख-पुकार मचा दी।

आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि अशोक अपने पिता के निधन के बाद उनके स्थान पर नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर तैनात हुए थे और परिवार के साथ सरसावा में रह रहे थे। पड़ोसियों के अनुसार अशोक शांत स्वभाव के थे और कम बोलते थे। आत्महत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस घर में एक साथ हुए 4 कत्ल, वहां बड़ी से पहले छोटी बेटी की शादी की थी तैयारी

एटा में एक ही परिवारों के चार लोगों की हत्या

इस घटना से ठीक एक दिन पहले यानि सोमवार को एटा जिले के कोतवाली नगर इलाके में तीन महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की उनके घर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना का पता करीब दो बजे उस समय चला जब देवांश नाम का बच्चा स्कूल से घर लौटा और उसने घर में सन्नाटा पसरा देखा।

पुलिस के मुताबिक, ठंड के बावजूद ऊपर के कमरे में छत का पंखा चल रहा था और उसी कमरे में लड़के ने शव देखे और शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी घर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान डॉ. गंगा सिंह (70), उनकी पत्नी श्यामा देवी (65), उनकी पोती ज्योति (23) और बहू रत्ना देवी (43) के रूप में हुई है। डॉ. सिंह का शव भूतल पर एक पलंग के ऊपर मिला, रत्ना देवी का शव पहली मंजिल पर पलंग के ऊपर मिला जबकि ज्योति और श्यामा देवी के शव फर्श पर पड़े मिले।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।