blue drum wali muskan and sahil charged with murder trial of saurabh murder case begins नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल पर तय हुआ हत्या का आरोप, सौरभ मर्डर केस का ट्रायल शुरू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल पर तय हुआ हत्या का आरोप, सौरभ मर्डर केस का ट्रायल शुरू

3 मार्च की रात मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। दोनों ने लाश को काट एक सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की साजिश की थी। बाद में लाश को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से जमा दिया था। 18 मार्च को हत्या का खुलासा हुआ था।

Tue, 17 June 2025 06:55 AMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
नीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल पर तय हुआ हत्या का आरोप, सौरभ मर्डर केस का ट्रायल शुरू

पति का कत्ल कर लाश के टुकड़े कर नीले ड्रम में सीमेंट के घोल में जमाने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल पर जिला जज की कोर्ट में हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप तय हुए हैं। सोमवार को जिला जज की कोर्ट में सुनवाई हुई और दोनों आरोपियों की पेशी हुई। पुलिस की चार्जशीट में लगाए आरोपों को लेकर कोर्ट ने हत्या समेत बाकी चार्ज फ्रेम किए। अभियोजन और वादी पक्ष के वकील को कोर्ट में साक्ष्य पेश करने के लिए 23 जून की तारीख दी गई है। अब सौरभ हत्याकांड में कोर्ट में ट्रायल शुरू हो गया है।

ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में 3 मार्च की रात मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। दोनों ने लाश को काट एक सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की साजिश की थी। बाद में लाश को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल से जमा दिया। 18 मार्च को हत्या का खुलासा हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ में फास्टैग लगाने को लेकर फायरिंग, किसान नेता के 2 भाइयों को लगी गोली

भारी सुरक्षा में पेशी पर आए

पेशी के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई। कचहरी परिसर के बाहर-अंदर पुलिस फोर्स मौजूद रही। यह पता नहीं लगने दिया गया कि साहिल-मुस्कान दोनों लाए गए हैं। केस की सुनवाई और चार्ज फ्रेम की प्रक्रिया त्वरित कराई गई। मुस्कान-साहिल दोनों मुंह पर कपड़ा बांधकर आए थे।

दोनों को कोर्ट में किया पेश

सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने करीब एक हजार पन्नों की चार्जशीट को 12 मई को कोर्ट में दाखिल कर दिया था। मेरठ जिला जज संजीव पांडे की कोर्ट में सोमवार को सौरभ हत्याकांड में फाइल/चार्जशीट तलब की गई। दोनों आरोपियों को जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हत्या समेत साक्ष्य मिटाने और अन्य आरोपों में मुस्कान-साहिल पर चार्ज फ्रेम किए। अब फाइल कोर्ट में तैयार कर ली गई है और विचारण चलेगा। कोर्ट ने साक्ष्य पेश करने के लिए 23 जून की तारीख दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होम स्टे-हेरीटेज प्रॉपर्टी में निवेश पर छूट देगी सरकार, मंत्री ने दी जानकारी

क्या बोले शासकीय अधिवक्ता

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एडवोकेट सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा कि सौरभ हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट करीब एक महीने पहले कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट में सोमवार को मुस्कान, साहिल पर आरोप तय किए गए हैं। अब 23 जून को सुनवाई होगी। अभियोजन मजबूती से केस लड़ेगा और आरोपियों को सजा कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।