BJP workers handed over a bouquet of shoes to the election officer in Kanpur कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को थमाया जूते का बुके, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को थमाया जूते का बुके, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए

कानपुर में मंडल चुनाव का विरोध कर रहे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को हदें पार कर दीं। जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने आए चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद संगम लाल गुप्त को पार्टी दफ्तर में जूते का बुके थमा दिया। यही नहीं, हंगामा कर उनके खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

Sun, 12 Jan 2025 08:32 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, कानपुर
share
कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को थमाया जूते का बुके, मुर्दाबाद के नारे भी लगाए

कानपुर में मंडल चुनाव का विरोध कर रहे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को हदें पार कर दीं। जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने आए चुनाव अधिकारी पूर्व सांसद संगम लाल गुप्त को पार्टी दफ्तर में जूते का बुके थमा दिया। यही नहीं, हंगामा कर उनके खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। अनुशासनहीनता पर चुनाव अधिकारी ने शिकायत करने की बात कही है।

संगमलाल गुप्त को कानपुर में भाजपा जिला संगठन का चुनाव अधिकारी बनाया गया है। रविवार को जिलाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया कराने के लिए वह पार्टी दफ्तर नवीन मार्केट पहुंचे। इस दौरान 35-40 कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके अंदर घुसते ही कार्यकर्ताओं ने हंगामा-नारेबाजी शुरू कर दी। मौजूद नेताओं ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की। महिला कार्यकर्ताओं के साथ भीड़ चुनाव अधिकारी के पास गई और उनका स्वागत करने की बात कही। इसके बाद उन्हें बुके थमा दिया, जिसमें काले रंग के जूते थे। फिर क्या था, यह नजारा देख वहां बैठे भाजपाई सकते में आ गए। बाद में संगमलाल ने बताया कि हो सकता है कि पार्टीजनों के साथ बाहरी लोग आए हों और ऐसी अनुशासनहीनता की। जिलाध्यक्ष को घटना से अवगत कराएंगे। पार्टी पदाधिकारी होते तो तत्काल पदमुक्त कर देते। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता ज्योति बाल्मीकि ने सोशल मीडिया पर विरोध जता संगठन चुनाव प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:INDIA गठबंधन इंटैक्ट है, अखिलेश बोले-गन प्वाइंट पर वोट देने से कोई रोके तो…
ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी कैलेंडर, बोले-अब सपा मनाएंगी सोशलिस्ट फेस्टिवल

इस मामले में अध्यक्ष भाजपा उत्तर दीपू पांडेय ने बताया कि वह मौके पर नहीं थे। घटना की जानकारी मिली है जो शर्मनाक है। पता चला है कि कलक्टरगंज मंडल के कुछ कार्यकर्ता नाराजगी जता रहे थे। जूतों की बुके देने की जानकारी कराएंगे और ऐसे अनुशासहीन कार्यकर्ताओं को तत्काल पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुम्भ 2025: पहले स्नान पर्व के लिए प्रयागराज पहुंचे लाखों श्रद्धालु

हो-हल्ला के बीच 55 ने जिलाध्यक्ष पद के लिए कराया नामांकन

भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष पद को लेकर दोपहर को शुरू हुई प्रक्रिया में होहल्ला और समर्थकों की नारेबाजी के बीच वर्तमान जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय और पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज सहित 55 ने नामांकन कराया। 14 प्रांतीय सदस्यों के रूप में नामांकन कराया गया। पांच नामों का पैनल बना प्रदेश नेतृत्व को बुधवार तक भेज दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष पद के पैनल में अपना नाम शामिल कराने में सांसद, विधायक और संघ पदाधिकारियों ने पैरोकारी की। 20 जनवरी तक इसका ऐलान हो सकता है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के कुछ देर बाद हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई। जिला चुनाव अधिकारी संगम लाल गुप्त, पर्यवेक्षक जयप्रकाश चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रक्रिया दोपहर 12 से लेकर शाम 4 बजे तक चली। इस अवधि में जिलाध्यक्ष औऱ प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर 69 आवेदन हुए। अध्यक्ष पद पर हुए नामांकन में 24 ब्राह्मण, 13 महिलाएं, 3 ठाकुर, 6 ओबीसी सहित अन्य वर्ग के लोगों ने पर्चा भरा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।