Akhilesh Yadav launched Samajwadi calendar on Vivekananda birth anniversary अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी कैलेंडर, बोले- अब सपा मनाएंगी सोशलिस्ट फेस्टिवल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी कैलेंडर, बोले- अब सपा मनाएंगी सोशलिस्ट फेस्टिवल

अखिलेश यादव ने विवेकानंद की जयंती के मौके पर रविवार को समाजवादी कैलेंडर जारी लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने सहनशीलता और स्वीकार्यता का संदेश दिया। उन्होंने भारत का परिचय दुनिया में प्रभावी तरीके से दिया। अब सपा, समाजवादी सोशलिस्ट फेस्टविल मनाएगी।

Sun, 12 Jan 2025 02:32 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
अखिलेश यादव ने लांच किया समाजवादी कैलेंडर, बोले- अब सपा मनाएंगी सोशलिस्ट फेस्टिवल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने विवेकानंद की जयंती के मौके पर रविवार को समाजवादी कैलेंडर जारी लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विवेकानंद ने सहनशीलता और स्वीकार्यता का संदेश दिया। उन्होंने भारत का परिचय दुनिया में प्रभावी तरीके से दिया। अब सपा, समाजवादी सोशलिस्ट फेस्टविल मनाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि वह कुंभ जाएंगे और पुण्य के लिए जाएंगे। हालांकि कुछ लोग अपने पाप धोने जाएंगे। इंडिया गठबंधन एकजुट है, सपा इसे और मजबूत करेगी। जो भाजपा से लड़ सकती है उसे मजबूत करने की जरूरत है। मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत का दावा करते हुए अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी हर हाल में चुनाव जीतेगी। लेकिन अगर गन प्वाइंट पर चुनाव जीतने की कोशिश की गई तो उनके कार्यकर्ता उस समय जो फैसला ले सकते हैं वह लें, इस बात को मन में रखें। टीवी चैनल और अखबार भी कह रहे हैं कि सारी समीकरण सपा के पक्ष में हैं। मीडिया से मेरी आग्रह है कि ऐसी खबर न चलाई जाए, क्योंकि भाजपा पुलिस लगा देगी। मिल्कीपुर की जनता हमें जीताने जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का निधन, एम्स में ली आखिरी सांस
ये भी पढ़ें:विधायक रमाकांत यादव समेत 15 अंतरराज्यीय गैंग में सूचीबद्ध, जानें क्या है आरोप

महाभ्रष्टाचार के महालालच के कारण हुआ हादसा

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणधीन भवन का लिंटर गिरने को लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, "कन्नौज के रेलवे विभाग का हादसा भाजपा के महाभ्रष्टाचार के महालालच के कारण हुआ है। जब सारे ठेके कमीशन लेकर दिये जाएंगे, और ठेकेदार भी किसी और को ठेके पर देकर, अपना लाभ काम किये बिना कमाकर निकल जाएगा तो आधे से भी कम बचे पैसों में ऐसे ही थर्ड क्लास जानलेवा निर्माण कार्य होंगे, जिनमें न तो क्वॉलिटी होगी, न ही सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाएगा मतलब गुणवत्ता और सुरक्षा दोनों की बुरी तरह उपेक्षा होगी, जिसके परिणामस्वरूप ऐसे हादसे होंगे। "

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।