Betrayed in love young woman commits suicide प्यार में धोखा खाए युवती ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप चैट ने शादीशुदा प्रेमी का खोला राज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्यार में धोखा खाए युवती ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप चैट ने शादीशुदा प्रेमी का खोला राज

आगरा में 25 वर्षीय युवती ने प्यार में धोखे मिलने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल की व्हाट्सएप चैट में सामने आया कि प्रेमी शादीशुदा था और उसने शादी से इनकार करते हुए धमकी दी थी।

Mon, 2 Feb 2026 11:28 AMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share
प्यार में धोखा खाए युवती ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप चैट ने शादीशुदा प्रेमी का खोला राज

यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्यार में धोखा खाए युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया। दलअसल निरालाबाद, पीपल मंडी की रहने वाली युवती ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसकी प्रेमी से व्हाट्सऐप पर चैटिंग हुई थी। जिसमें उसने धमकाते हुए कहा था कि वह शादी नहीं करेगा, चाहे वह मर ही क्यों न जाए।

25 साल की गुनगुन शर्मा का शव रात करीब 2 बजे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तलाशी के दौरान कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन मोबाइल की जांच में आत्महत्या की वजह सामने आई। परिजनों ने बताया कि गुनगुन बीएससी पास थी और दारोगा भर्ती की तैयारी कर रही थी। पिछली बार वह महज 2 नंबर से चयन से चूक गई थी। उसके भाई पार्थ शर्मा के मुताबिक आलमबाग, लखनऊ के रहने वाले अमन जोशी ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन से संबंध बनाए और बाद में इनकार कर जिया। जांच में पता चला कि अमन पहले से शादीशुदा है और युवतियों के इसी तरह फंसाता है।

31 जनवरी को दोनों के बीच फोन पर बात और व्हाट्सएप चैट हुई थी। जिसमें अमन ने धमकी दी थी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल में पर्याप्त सबूत मिले हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्यार के चक्कर में पाकिस्तानी जेल में बंद बादल, पिता ने सांसद से लगाई गुहार

मोबाइल में सबूत मिलने से खुला राज

पार्थ ने बताया कि उसकी एक ही बहन थी, जो अब इस दुनिया में नहीं रही। अगर मोबाइल में सबूत न मिलते तो आत्महत्या की वजह भी पता नहीं चलती। बहन दारोगा बनना चाहती थी और दिन-रात मेहनत करती थी। अमन जोशी ने परिवार की खुशियां छीन ली हैं। वह उसे सजा दिलाकर ही दम लेगा, तभी बहन की आत्मा को शांति मिलेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।