black flags were shown to Swami Prasad Maurya and slogans of Murdabad were also raised हमीरपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाए गए काले झंडे, मुर्दाबाद के नारे भी लगे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हमीरपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाए गए काले झंडे, मुर्दाबाद के नारे भी लगे

यूपी के हमीरपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़े चौराहे पर युवाओं ने काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विवादित भाषणों के लिए प्रसिद्ध स्वामी प्रसाद मौर्या एक कार्यक्रम में आए थे। जिसके चलते नेशनल हाईवे पर स्थित बड़े चौराहे पर युवाओं ने काले झंडे दिखाते हुए न सिर्फ विरोध जताया।

Sun, 16 Nov 2025 10:16 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share
हमीरपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य को दिखाए गए काले झंडे, मुर्दाबाद के नारे भी लगे

यूपी के हमीरपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़े चौराहे पर युवाओं ने काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विवादित भाषणों के लिए प्रसिद्ध स्वामी प्रसाद मौर्या एक कार्यक्रम में कस्बे आए थे। जिसके चलते नेशनल हाईवे पर स्थित बड़े चौराहे पर आशीष सिंह, बसंत सोनी, प्रमोद सोनी, अनूप सिंह सहित लगभग दो दर्जन युवाओं ने काले झंडे दिखाते हुए न सिर्फ विरोध जताया बल्कि स्वामी प्रसाद मौर्या मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रशेखर गौतम सहित पुलिस बल युवाओं को हटाने की कोशिश करती रही।

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रथयात्रा लेकर कस्बे के त्रिवेणी मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर कहा कि भाजपा जब से सत्तासीन हुई है, तब से उसने शिक्षा व संविधान खत्म करने के तमाम प्रयास किए। इस सरकार ने बेरोजगारी को बढ़ावा देकर दबे कुचले समाज के लोगों को आगे बढने से रोका है। मनुवादी सोच की यह सरकार किसान, छात्र, महिला, दलित तथा पिछड़ा विरोधी है। डबल इंजन की सरकार कहने के बावजूद प्रदेश में दलित, अल्पसंख्यक व पिछड़े वर्ग के लोगों का शोषण किया जा रहा है। अपराध को बढ़ावा देने से उत्तर प्रदेश हत्या में नंबर एक पर पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दलित समाज की ऊदा देवी का सम्मान, सीएम और रक्षा मंत्री ने प्रतिमा का किया अनावरण

संविधान सम्मान के लिए हुंकार रथयात्रा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कस्बे के त्रिवेणी मैदान में बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों, दलितों, पिछड़ों, किसानों, महिलाओं व छात्रों का उत्पीड़न हुआ है। भाजपा ने एक तरफ परिषदीय स्कूल बंद कर शिक्षा की नींव कमजोर की, वही विश्वविद्यालयों में फीस महंगी कर गरीबों को शिक्षा से वंचित करने का काम किया है। मनुवाद को बढ़ावा देकर लोगों को मंदिर मस्जिद में उलझाकर मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाने का काम सरकार ने किया है। अब जरूरत है कि सभी लोग एकजुट होकर सरकार की खिलाफत करें ताकि संविधान व शिक्षा को बढ़ावा देकर दबे कुचले समाज को विकास की ओर लाया जा सके। इस दौरान जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर विवादित बयान देने लगे स्वामी प्रसाद मौर्य, धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी बताया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।