BJP leader Radha Mohan Singh shot in Gorakhpur; four miscreants on two bikes opened fire गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को मारी गोली, दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने की फायरिंग, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को मारी गोली, दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने की फायरिंग

गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी है। दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। राधा मोहन सिंह हिंदू युवा वाहिनी से भी जुड़े रहे हैं। एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी हैं।

Wed, 4 Feb 2026 10:49 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, गगहा (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद
share
गोरखपुर में भाजपा नेता राधा मोहन सिंह को मारी गोली, दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने की फायरिंग

गोरखपुर में गगहा थाना क्षेत्र के भरवलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता और एक इंटर कॉलेज के प्रबंधक को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। इसे रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वारदात को दो बाइकों से आए चार बदमाशों ने अंजाम दिया है।

गगहा थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी राधा मोहन सिंह हिन्दू युवा वाहिनी से भी जुड़े थे। वर्तमान में भाजपा से जुड़े हैं। इसके साथ ही वह भैंसहा स्थित लीलावती देवी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं और क्षेत्र में एक संभ्रांत व्यक्ति के रूप में उनकी पहचान है। जानकारी के अनुसार, वह मंगलवार रात करीब नौ बजे गगहा से बुलेट मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सबक सिखाने की धमकी, भाजपा विधायक के करीबी पर आरोप

इसी दौरान कैथवलिया के पास पहले से घात लगाए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज पर जुटे आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें राधा मोहन सिंह को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसएसपी राज करन नय्यर ने बताया कि राधा मोहन सिंह ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।