Threat to teach a lesson to up Congress president Ajay Rai, allegations against a close aide of BJP MLA यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सबक सिखाने की धमकी, भाजपा विधायक के करीबी पर आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सबक सिखाने की धमकी, भाजपा विधायक के करीबी पर आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सोशल मीडिया के जरिए सबक सिखाने की धमकी दी गई है। लखनऊ में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने हुसैनगंज थाने में इसे लेकर तहरीर दी है। पुलिस तफ्तीश में जुटी है। धमकी का आरोप भाजपा विधायक के करीबी पर लगा है।

Wed, 4 Feb 2026 07:59 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सबक सिखाने की धमकी, भाजपा विधायक के करीबी पर आरोप

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष को सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक से धमकी दी गई। यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने हुसैनगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। धमकी देने का आरोप एक भाजपा विधायक के करीबी मनीष शुक्ला पर लगा है।

जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने हुसैनगंज थाने में दी गई तहरीर में लिखा कि तीन फरवरी को दोपहर दो बजे संगठन के साथियों के साथ नेहरू भवन माल एवेन्यू स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठे थे। इस बीच सोशल मीडिया पर मनीष शुक्ला के फेसबुक अकाउंट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय की फोटो के साथ उन्हें सबक सिखाने की धमकी देते हुए एक पोस्ट दिखी। यह पोस्ट मनीष शुक्ला के फेसबुक अकाउंट से वायरल की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष की फोटो भी आपत्तिजनक थी। पोस्ट देखने के उपरांत जांच की गई तो मनीष शुक्ला का अकाउंट होने की पुष्टि हुई। इसके बाद हुसैनगंज थाने में तहरीर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फॉर्म-7 पर सुनवाई के बाद ही कटेंगे नाम, अखिलेश के आरोपों पर एक्शन में चुनाव आयोग

रुद्र दमन सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को दी गई धमकी से तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता और लोग आक्रोश में हैं। मनीष शुक्ला के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई हो। मनीष ने ऐसी पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। बड़ी संख्या में लोग आहत हैं। उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साइबर सेल के माध्यम से पता लगाया जा रहा है कि संबंधित फेसबुक अकाउंट कौन चला रहा है। जांच उपरांत साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा, एक भाजपा विधायक का करीबी है मनीष

कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी ने कहा कि सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले मनीष शुक्ला, भाजपा के एक विधायक के करीबी हैं। इसलिए उन्होंने इस तरह की धमकी दी है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।