BJP is a mega-mafia in UP, Akhilesh also criticized the government over the murder of a Dalit woman in Meerut यूपी में भाजपा का महा-माफिया राज है, अखिलेश ने मेरठ में दलित महिला की हत्या पर भी सरकार को घेरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में भाजपा का महा-माफिया राज है, अखिलेश ने मेरठ में दलित महिला की हत्या पर भी सरकार को घेरा

यूपी में भाजपा का महा माफिया राज है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में माफिया राज खत्म नहीं हुआ है, बल्कि प्रमोशन पा गया है। अखिलेश ने मेरठ दलित महिला हत्या पर भी घेरा है।

Fri, 9 Jan 2026 07:25 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में भाजपा का महा-माफिया राज है, अखिलेश ने मेरठ में दलित महिला की हत्या पर भी सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में माफिया राज खत्म नहीं हुआ है, बल्कि प्रमोशन पा गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का ‘महा-माफिया राज’ है, जो लोगों के घरों में ‘बोतल-बंद’ होकर पहुंच रहा है और जानलेवा साबित हो रहा है। सरकार झूठे विज्ञापनों से चाहे जितने दावे करे, लेकिन वह सच्चाई को छिपा नहीं सकती है। महिला सुरक्षा के झूठे दावे करने वाले मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता 2027 में सत्ता से बाहर कर देगी।

अखिलेश ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है कि भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे हैं। इनका जीरो टॉलरेंस का वादा जीरो हो चुका है। मेरठ में मां पर कातिलाना हमला और बेटी को उठाकर ले जाने का मामला बेहद गंभीर है। भाजपा पूरी तरह नाकाम सरकार है।

उन्होंने कहा कि महिला अपराध और साइबर क्राइम में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोज पांच महिलाएं हिंसा का शिकार व हर 15 दिन में दुष्कर्म की शर्मनाक घटना हो रही है। पूरे प्रदेश में इसी तरह से हत्या, लूट बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार की भ्रष्टाचार और लूट के कारण प्रदेश में तमाम तरह के अपराध पनप रहे हैं। लोग जिसे पहले स्थानीय अपराध समझ रहे थे, जब पहली परत खुली तो वो राज्यव्यापी निकला, फिर एक और परत खुली तो राष्ट्रव्यापी निकला और अब एशिया लेवल का क्राइम निकल रहा है। इस अरबों की काली-कमाई में ‘सत्ताधारी की भागीदारी’ है। भाजपा अंतिम पारी का अंतिम चरण खेल रही है, उसके ओवर अब ‘ओवर’ हो गए हैं। भाजपा की पूरी टीम मैच खत्म होने से पहले ही ‘ऑल आउट’ हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में दलित महिला की हत्या पर 5 घंटे से चल रहा हंगामा, बुलडोजर ऐक्शन के लिए अड़े
ये भी पढ़ें:लखनऊ में भूमाफियाओं ने 2 अरब की सरकारी जमीन बेच डाली, हाथ पर हाथ धरे रहे अफसर
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।