BJP and SP councilors clashed in front of the mayor in Kanpur Municipal Corporation House Video viral कानपुर नगर निगम सदन में जमकर हंगामा, मेयर के सामने ही भाजपा और सपा पार्षद भिड़े, देखें वीडियो, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कानपुर नगर निगम सदन में जमकर हंगामा, मेयर के सामने ही भाजपा और सपा पार्षद भिड़े, देखें वीडियो

कानपुर नगर निगम सदन में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को गुंडा कहने पर सत्ता और विपक्ष के पार्षद भिड़ गए। भाजपा पार्षद विकास जायसवाल और सपा के रजत बाजपेई के बीच तीखी बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे के कॉलर पकड़ लिए।

Tue, 24 Dec 2024 07:47 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share
कानपुर नगर निगम सदन में जमकर हंगामा, मेयर के सामने ही भाजपा और सपा पार्षद भिड़े, देखें वीडियो

यूपी के कानपुर नगर निगम में मंगलवार को सदन शुरू होती ही जोरदार हंगामा होने लगा। भाजपा और सपा पार्षद के बीच नोकझोंक होने लगी और देखते ही देखते एक-दूसरे का कॉलर भी पकड़ लिया। यहां तक की किसी ने महापौर की भी बात सुनी। इस घटना के बाद तक सदन की बैठक स्थगित कर दी गई। भाजपा और सपा पार्षदों के इस भिड़त का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नगर निगम सदन में मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान सपा की नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी को पदेन सदस्य की शपथ ली। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो स अचानक भाजपा विधायक, सपा एमएलए अमिताभ बाजपेई को गुंडा कहते हुए नारा लगाने लगे। इस पर विपक्ष के पार्षद बिगड़ गए। भाजपा पार्षद विकास जायसवाल और सपा के रजत बाजपेई के बीच तीखी बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे के कॉलर पकड़ लिए। इसके बाद भाजपा भ्रष्टाचारी और अमिताभ बाजपेई चोर है के नारे लगे। हंगामे के बाद सदन की बैठक 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। महापौर प्रमिला पांडेय बोलती रह गईं लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अंत में वह सदन छोड़कर चली गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेसबुक पर यूके की लड़की से बात करना युवक को पड़ा महंगा, सवा 7 लाख रुपये गंवाए
ये भी पढ़ें:गणित में कम मार्क्स मिलने पर हाईकोर्ट पहुंची छात्रा, अब 34 से बढ़कर 69 हुए

भाजपा पार्षदों का आरोप है कि सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने पार्षदों द्वारा कराए गए कामों को तोड़ दिया और अब विधायक निधि से दोबारा उसी काम को करवा रहे हैं। इसी बात को लेकर हंगामा हुआ। उधर, मेयर ने मामले की जांच कराने की बात कही है। हालांकि सदन में हुए इस हंगामें का वीडियो वायरल हो रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।