A young man was duped of more than 7 lakh in the name of talking to a British girl on Facebook फेसबुक पर यूके की लड़की से बात करना युवक को पड़ा महंगा, सवा 7 लाख रुपये गंवाए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फेसबुक पर यूके की लड़की से बात करना युवक को पड़ा महंगा, सवा 7 लाख रुपये गंवाए

मेरठ में एक युवक को फेसबुक पर यूके की लड़की से बात करना इस कदर महंगा पड़ गया कि उसे अब थाने के चक्चर काटने पड़ रहे हैं। दरअसल साइबर ठग ने फेसबुक पर यूके की युवती बनकर युवक से 7.35 लाख रुपये ठग लिए हैं।

Tue, 24 Dec 2024 06:53 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, मेरठ
share
फेसबुक पर यूके की लड़की से बात करना युवक को पड़ा महंगा, सवा 7 लाख रुपये गंवाए

यूपी के मेरठ से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जहां एक युवक को फेसबुक पर यूके की लड़की से बात करना इस कदर महंगा पड़ गया कि उसे अब थाने के चक्चर काटने पड़ रहे हैं। दरअसल साइबर ठग ने फेसबुक पर यूके की युवती बनकर अनूपशहर के एक युवक से 7.35 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने एयरपोर्ट में रकम एक्सचेंज और टैक्स के नाम पर ठगी को अंजाम दिया। एयरपोर्ट अर्थोरिटी से संपर्क करने पर युवक को ठगी का पता चल सका। पीड़ित ने थाना साइबर में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अनूपशहर के मोहल्ला नेहरूगंज के रहने वाले गौरव पोसवाल ने थाना साइबर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 11 दिसंबर 2023 को सोशल साइट फेसबुक पर उसकी बातचीत यूनाईटेड किंगडम (यूके) की एक युवती नेलशन से शुरू हुई थी। दो-तीन दिन बातचीत के बाद युवती ने खुद को शिपिंग कंपनी में इंजीनियर और अपने माता-पिता के सरकारी जॉब में होने की जानकारी दी। युवती ने कहा कि वह भारत घूमने के लिए आना चाहती है। 21 दिसंबर 2023 को युवती ने व्हाट्सएप पर मैसेज कर बताया कि वह भारत आ रही है। 22 दिसंबर 2023 को पूनम नाम की महिला ने उसके नंबर पर कॉल कर बताया कि उसकी मित्र मुंबई एयरपोर्ट पर है, जिनके पास कैश नहीं है। एक चैक है, जिसे कैश कराने अथवा मुद्रा बदलने में फीस देनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फांसी पर लटकेंगे बाप-बेटे, भाई की हत्या मामले में 10 साल बाद आया फैसला

साथ ही युवक पर दबाव बनाकर 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़ित के अनुसार इसके बाद उससे टैक्स, अन्य खर्चें समेत अन्य के नाम पर कुल 7.35 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। लगातार रुपये ट्रांसफर कराए जाने पर उसके द्वारा एयरपोर्ट अर्थोरिटी से संपर्क किया गया, जहां उसे फर्जीवाड़ा किए जाने का पता चला। पीड़ित ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि साइबर टीम द्वारा जांच की जा रही है। ठगों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।