नारी शक्ति वंदन अधिनियम से आत्मनिर्भर बनेगी आधी आबादी
Gorakhpur News - गोरखपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया गया कि यह अभियान 15 से 20 अप्रैल तक चलेगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नारी शक्ति की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा की ओर से चलाए जाने वाले अभियान के मद्देनजर क्षेत्रीय टोली की पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र का यह ऐतिहासिक कदम आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा। गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय के दिशा निर्देशन में सोमवार को देर शाम तक चली बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने बतौर मुख्य वक्ता बताया कि यह अभियान 15 से प्रारंभ होकर 20 अप्रैल तक चलेगा।
इसके तहत टाउन हाल कार्यक्रम, नारी शक्ति सम्मेलन, नारी शक्ति पद यात्रा, लेख लिखवाना, मिस्ड काल कराना, दीवारों पर लेखन, बाइक स्कूटी रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कला प्रदर्शनी, नारी शक्ति मार्च तथा नारी शक्ति विजय दौड़ का आयोजन होगा।सभी आयोजनों में नारी शक्ति की ही प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित करनी है। कहा कि इस अभियान को सफल बनाने हेतु पार्टी नेतृत्व की मंशा के अनुरूप क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने क्षेत्र के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदादी दी है। अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा ने की। संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष व अभियान के सह संयोजक राहुल श्रीवास्तव ने किया।बैठक में पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, सह मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, राजेश पाल सूर्यवंशी, अखिलानंद त्रिपाठी, सुधाकर सिंह यादव, दिनेश प्रताप सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा संध्या त्रिपाठी, रागिनी जायसवाल, मीना श्रीवास्तव, रानी मिश्रा आदि प्रमुख रूप मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन