Bihar father-son arrested for terror funding of Rs 101 crore, UP police made the revelation 101 करोड़ की टेरर फंडिंग में बिहार के पिता-पुत्र भी गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किया खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

101 करोड़ की टेरर फंडिंग में बिहार के पिता-पुत्र भी गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किया खुलासा

यूपी की बलरामपुर पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के जरिए टेरर फंडिंग करने वाले गिरोह के बिहार के चम्पारण निवासी गोलू कुमार और उसके पिता भूषण चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि  दोनों के खातों से 101 करोड़ 34 लाख से अधिक की फंडिंग की गई है।

Tue, 19 Aug 2025 06:41 AMDeep Pandey लखनऊ, बलरामपुर
share
101 करोड़ की टेरर फंडिंग में बिहार के पिता-पुत्र भी गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने किया खुलासा

साइबर धोखाधड़ी के जरिए टेरर फंडिंग करने वाले गिरोह के बिहार के चम्पारण निवासी गोलू कुमार और उसके पिता भूषण चौधरी को भी यूपी की बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नेपाल सीमा से सबसे ज्यादा टेरर फंडिंग इन दोनों के खातों से ही की गई है। पुलिस का दावा है कि गोलू,भूषण के खातों से 101 करोड़ 34 लाख से अधिक की फंडिंग की गई है।

बलरामपुर के एसपी विकास कुमार के मुताबिक यह फंडिंग नेपाल के एक और भारत के पांच खातों से की गई है। खुलासा होने पर ललिया थाने में पिछले साल केस दर्ज किया गया था। तब सरगना बिहार, नेवादा निवासी सस्पियर समेत पांच लोगों को जेल भेजा गया था। भूषण-गोलू ने पुलिस के सामने कई खुलाए किए। गोलू ने पुलिस को बताया कि पूर्वी चम्पारण में वह साइबर कैफे व जनसेवा केन्द्र चलाता था। इसकी आड़ में ही फंडिंग करता रहा। उसके सम्पर्क नेपाल के कई लोगों से हैं। दो साल पहले मुलाकात कुछ लोगों से हुई थी। इन लोगों ने ही उसे बाइनेंस आईडी बनाई। फिर इन लोगों ने रुपये क्रिप्टोकरेंसी में बदल बाइनेंस आईडी से भेजना सिखाया। कुछ समय में तेजी से फायदा होने पर उसने पिता की आईडी बना ठगी शुरू कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवा पहनकर नॉनवेज खा रहे युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

चाइनीज लोनिंग ऐप से पाक भी भेजी रकम

चाइनीज लोनिंग ऐप से साइबर ठगी कर करोड़ों रुपये क्रिप्टोकरेंसी में बदल पाक समेत कई जगह रकम भेजी जा रही थी। गिरोह के अन्तर्राष्ट्रीय सरगना सस्पियर की गिरफ्तारी के बाद एजेन्सियां जांच में जुटी थीं।इसमें गोलू-भूषण की यूपीआई से लेन-देन पाया गया। इनसे लैपटॉप, पांच मोबाइल, सात आधार, नेपाली मुद्राएं भी मिलीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।