lucknow youth wearing saffron and eating non-veg was beaten up, incident was captured on CCTV भगवा पहनकर नॉनवेज खा रहे युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भगवा पहनकर नॉनवेज खा रहे युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

राजधानी लखनऊ में ढाबे पर भगवा रंग की लुंगी पहनकर नॉनवेज खा रहे युवक काे एक व्यक्ति ने टोका। इसके बाद पिटाई कर दी। मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।  

Tue, 19 Aug 2025 06:13 AMDeep Pandey लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
भगवा पहनकर नॉनवेज खा रहे युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोसाईगंज के केजीएन ढाबे में एक युवक साथी के साथ भगवा रंग की लुंगी पहनकर नॉनवेज खा रहा था। इस बीच वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने टोंका दो दोनों के बीच विवाद हो गया। मारपीट शुरू हो गई। नॉनवेज खा रहे युवक की पिटाई कर दी। पुलिस पहुंची तीनों को पकड़कर थाने ले गई। एक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की दो का दफा 34 में चालान किया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट और हाथापाई की घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लखनऊ के गोसाईगंज स्थित केजीएन ढाबे में गुरुवार देर रात करीब एक बजे कस्बे में रहने वाला दिनेश शर्मा और दोस्त सुभाष कनौजिया के साथ नॉनवेज खा रहा था। दिनेश भगवा रंग की लुंगी पहने था। इस बीच नरेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने दिनेश को भगवा लुंगी पहनकर नॉनवेज खाने का एतराज किया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:School Closed: यूपी के इस जिले में आज और कल कई स्कूल बंद, जानिए वजह

सुभाष उठा नरेंद्र से हाथापाई और मारपीट करने लगा। दोनों में विवाद बढ़ गया है। भगवा पहने दिनेश की पिटाई हो गई। इस बीच बवाल बढ़ता देख ढाबा मालिक सिराजुद्दीन ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। गोसाईगंज पुलिस मौके पर पहुंची तीनों को लेकर थाने गई। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुभाष ने हाथापाई की थी। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। वहीं, नरेंद्र और दिनेश शर्मा का दफा 34 में चालान किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।