big relief for these solar electricity consumers in up money sent to their accounts यूपी में इन बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, खातों में भेजी गई रकम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में इन बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, खातों में भेजी गई रकम

केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई ‘पीएम सूर्य हर घर योजना’ के तहत योगी सरकार हर सोलर पैनल उपभोक्ता को 30 हजार की सब्सिडी प्रदान करती है। यह राशि उपभोक्ताओं को इंस्टॉलेशन की लागत कम करने में मदद करती है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने इसके भरोसे ही सोलर पैनल लगवाए थे।

Wed, 10 Dec 2025 08:10 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
यूपी में इन बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, खातों में भेजी गई रकम

उत्तर प्रदेश के सोलर बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य सरकार ने यूपी के 36,341 उपभोक्ताओं के बैंक खातों में 109 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी कर दी है। इसमें अकेले लखनऊ के 7,668 उपभोक्ता शामिल हैं।

केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई ‘पीएम सूर्य हर घर योजना’ के तहत राज्य सरकार प्रत्येक सोलर पैनल उपभोक्ता को 30 हजार की सब्सिडी प्रदान करती है। यह राशि उपभोक्ताओं को इंस्टॉलेशन की लागत कम करने में मदद करती है। हालांकि बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने इस सब्सिडी के भरोसे ही सोलर पैनल लगवाए थे, लेकिन राशि मिलने में देरी के कारण उनका आर्थिक बजट प्रभावित हो गया था। परेशान उपभोक्ताओं ने बार-बार यूपीनेडा अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल रहा था।

बिजली उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 05 दिसंबर को ‘लखनऊ के 18 हजार उपभोक्ता सोलर सब्सिडी का कर रहे इंतजार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर को ऊर्जा मंत्री ने तत्काल संज्ञान में लिया और विभाग को सभी लंबित उपभोक्ताओं के बैंक खातों में प्रति उपभोक्ता 30 हजार रुपये की सब्सिडी जारी करने का निर्देश दिया। मंत्री के सख्त निर्देश के बाद शासन ने आनन-फानन में 36,341 उपभोक्ताओं के लिए लगभग 109 करोड़ की राशि जारी कर दी।

उम्मीद जागी

सोलर एनर्जी डवलमेंट एसोसिएशन (यूपीसीडा) ने बताया कि प्रदेश में करीब 80 हजार उपभोक्ताओं की सब्सिडी बाकी थी, लेकिन अभी सितम्बर तक सब्सिडी आई है। उम्मीद है कि जल्द अन्य उपभोक्ताओं भी मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में जनगणना से पहले शहरी इलाकों में होगा ये काम, निकायों को मिली जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें:पूर्वी यूपी में घने कोहरे का यलो अलर्ट, तेज उत्तर पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।