गोवर्धन पूजा की कथा सुन कृतार्थ हुए भक्त
Bhadoni News - ज्ञानपुर में प्रोफेसर कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गोवर्धन पूजा की गई। कथा वाचक पंडित राम अचल शुक्ल ने भक्तों को कथा सुनाई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को नष्ट कर गोवर्धन पर्वत को उठाया। होली गीतों पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी मनाई।

ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार की शाम गोवर्धन पूजा कथा का श्रवण कर भक्त कृतार्थ हो उठे। कथा वाचक पंडित राम अचल शुक्ल ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण कराया। गोवर्धन पूजा संग ब्रज में होली खेली गई। होली गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा पंडाल राधा-कृष्ण के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इस दौरान राम अचल शुक्ल ने कहा कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को नष्ट करने और गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। जब इंद्रदेव घनघोर बारिश करते हैं, तो श्रीकृष्ण एक अंगुली से गोवर्धन पर्वत को उठा लेते हैं और ब्रजवासियों की रक्षा करते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण समझाते हैं कि असली पालनहार गोवर्धन पर्वत हैं, जो हमें जल, चारा संग सुरक्षा प्रदान करते हैं, न कि इंद्र। गोवर्धन पूजा होते ही इंद्रदेव क्रोधित हो उठते हैं और घनघोर बारिश करते हैं। ऐसे में श्रीकृष्ण छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत को उठा लेते हैं। कहा कि धर्म की रक्षा के लिए परमात्मा विभिन्न स्वरूपों में अवतरित होते हैं। वहीं, ब्रज होली का प्रसंग सुन श्रद्धालु निहाल हो उठे। होली गीतों पर पंडाल में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर उर्मिला शुक्ल, सुरेश चंद्र शुक्ल, भोला सिंह, योगेंद्र पाठक, आरडी पांडेय, घनश्याम मिश्र, अनुप, आलोक, नंदन, माधव, कृष्ण, ओम, घनश्याम मिश्र समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन