Before wedding procession left groom girlfriend arrived at his house and created a ruckus बारात निकलने से पहले दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, ससुराल की जगह थाने पहुंचा प्रेमी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बारात निकलने से पहले दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, ससुराल की जगह थाने पहुंचा प्रेमी

जौनपुर में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे की प्रेमिका थाने पहुंचकर गंभीर आरोप लगाने लगी। घर पर बैंड-बाजा बज रहा था और पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने पहुंच गई।

Tue, 25 Nov 2025 10:39 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
बारात निकलने से पहले दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका, ससुराल की जगह थाने पहुंचा प्रेमी

यूपी के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव में सोमवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब बारात निकलने से ठीक पहले दूल्हे की प्रेमिका थाने पहुंचकर गंभीर आरोप लगाने लगी। इधर, घर पर बैंड-बाजा बज रहा था और बरात निकलने की तैयारियां जोरों पर थीं, उधर प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया।

लवायन गांव के रहने वाले एक युवक की शादी क्षेत्र के ही एक गांव में तय हुई थी। सोमवार को नाते-रिश्तेदार इकट्ठा हो चुके थे। बारात की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। इसी बीच पुलिस पहुंचकर दूल्हे को थाने ले गई। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। थाने पहुंची झारखंड की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया कि युवक (दूल्हा) झारखंड में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। शादी का झांसा देकर पिछले चार वर्षों से शारीरिक संबंध बना रहा है। अब चोरी-छिपे दूसरी शादी करने जा रहा है।

महिला ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह सीधे झारखंड से थाने पहुंची है। उधर, लड़की पक्ष शाम तक बरात का इंतजार करता रहा। न आने पर जब उन्होंने फोन से जानकारी ली तो पूरा मामला सामने आया। इसके बाद कन्या पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच लेनदेन और अन्य खर्चों को लेकर देर रात तक पंचायत भी चलती रही। गांव में घटना की चर्चा बनी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारातियों के सामने प्रेमिका ने दूल्हे की खोल दी पोल,16 घंटे बाद बैरंग लौटी बारात

वरमाला में डांस को लेकर मारपीट, छह घायल

उधर, उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के चकपीर नगर गांव में सोमवार रात वरमाला कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस को लेकर वर और वधू पक्ष के युवकों में जमकर मारपीट हो गई। लात-घूंसे और डंडों से हुए हमले में दूल्हा तथा दुल्हन के भाई समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया और दो बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट के बाद बारात दुल्हन को विदा कराए बिना ही लौट गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।