Before the Bihar campaign, CM Yogi met with each complainant and directed officers to attend public meetings बिहार प्रचार से पहले जनता दर्शन; एक-एक फरियादी से मिले सीएम योगी, अफसरों को यह निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बिहार प्रचार से पहले जनता दर्शन; एक-एक फरियादी से मिले सीएम योगी, अफसरों को यह निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार पर जाने से पहले सोमवार को लखनऊ में जनता दर्शन का आयोजन किया और एक-एक 60 फरियादियों सो मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना और अफसरों को समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण और फीडबैक लेने का निर्देश दिया।

Mon, 3 Nov 2025 11:33 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार प्रचार से पहले जनता दर्शन; एक-एक फरियादी से मिले सीएम योगी, अफसरों को यह निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक बार फिर बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए जाने वाले हैं। इससे पहले सीएम योगी ने लखनऊ में 'जनता दर्शन' किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कई जनपदों से आये एक-एक फरियादियों के पास पहुंचकर उनकी समस्या सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण कराएं और पीड़ितों से फीडबैक लें। इस दौरान लगभग 60 से अधिक पीड़ितों ने एक-एक कर अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। फरियादियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्पित है।

'जनता दर्शन' के दौरान कई पीड़ितों ने पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जताया। पीड़ितों ने चोरी की घटना के अनावरण के बाद भी रिकवरी न होने पर असन्तुष्टि जताई। इसके साथ ही जमीन कब्जे की भी शिकायत मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई। इस पर मुख्यमंत्री ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:260 रुपये चोरी के आरोपी को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं, जांच और केस साथ चलेंगे

आप सिर्फ एस्टिमेट भिजवाइये और मरीज का ध्यान रखिये

एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सिर्फ अस्पताल से एस्टिमेट बनवाकर भिजवाइये और अपने मरीज का ध्यान रखिये। बाकी हम पर छोड़ दीजिए। धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज नहीं रुकेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज के लिए पहले दिन से ही खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट

मुख्यमंत्री ने 'जनता दर्शन' में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।