Before second Prana Pratishtha commandos took charge in Ram mandir premises दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या हाई अलर्ट पर, मंदिर परिसर में कमांडो का पहरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या हाई अलर्ट पर, मंदिर परिसर में कमांडो का पहरा

अयोध्या में राम मंदिर के राम दरबार समेत परकोटा स्थित मंदिरों में आयोजित होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के लिए शासन-प्रशासन सुरक्षा में दुटा हुआ है। इसके लिए एटीएस कमांडो ने मोर्चा संभाला है।

Fri, 30 May 2025 10:53 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, अयोध्या
share
दूसरी प्राण-प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या हाई अलर्ट पर, मंदिर परिसर में कमांडो का पहरा

भव्य राम मंदिर के राम दरबार समेत परकोटा स्थित मंदिरों में आयोजित होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पुलिस-प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्था का खाका तैयार करने में जुट गया है। पुलिस-प्रशासन की कोशिश आमजन के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सहूलियत को ध्यान रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था को लागू कराने की है। वहीं रेड जोन के तहत आने वाले मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए एटीएस कमांडो ने बख्तरबंद वाहन के साथ मोर्चा संभाल लिया है। एटीएस कमांडो की ओर से राउंड द क्लॉक निगरानी की योजना बनाई गई है,जिसके तहत कमांडो को तीन शिफ्ट में मंदिर परिसर में ड्यूटी दी गई है।

जन्मभूमि पर निर्माधाधीन भव्य एवं दिव्य राममंदिर के गर्भगृह में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दूसरे प्राण-प्रतिष्ठा की योजना बनाई गई है। योजना के तहत मुख्य राममंदिर में रामदरबार और मंदिर के चारों ओर बन रहे परकोटा स्थित मंदिरों में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया जाना है। दो जून की शाम कलश यात्रा के साथ शुरू यह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पांच जून तक चलेगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेगें। दूसरे प्राण-प्रतिष्ठा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से समन्वय बनाकर सुरक्षा और व्यवस्था की रणनीति बनाई जा रही है।

परिसर की सुरक्षा के मद्देजनर आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित तथा आधुनिको शस्त्र और संसाधनों से लैस आतंकवादी निरोधी दस्ते (एटीएस) के कमांडो की ड्यूटी रामजन्मभूमि परिसर में लगाई गई है। राउंड द क्लॉक निगरानी के लिए एटीएस कमांडों को परिसर में ही रहने और रुकने का ठौर दिया गया है तथा निगरानी के लिए कमांडों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। इनकी मदद के लिए परिसर में एक आधुनिक बख्तरबंद वाहन पहले से तैनात है। पहले यह कमांडो पुलिस लाइन से ड्यूटी और निगरानी के लिए अयोध्या धाम तथा रामजन्मभूमि परिसर बुलाए जाते थे। नई व्यवस्था के तहत एक बखरबन्द वाहन और कमांडो की टुकड़ी को आपात स्थिति से निपटने और आपात आपरेशन के लिए पुलिस लाइन में रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस राजधानी एक्‍सप्रेस को पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला बड़ा बोल्डर
ये भी पढ़ें:सर्बिया भेजने के बहाने 9 लोगों से 90 लाख की ठगी, वीजा और टिकट निकले फर्जी
ये भी पढ़ें:कागजों पर सब अच्छा, जांच में खुली कलई, 1000 से ज्यादा कॉलेजों में दाखिले पर रोक

दूसरे प्राण-प्रतिष्ठा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और एसएसपी ने देर रात अयोध्या धाम के विभिन्न क्षेत्रों तथा संवेदनशील बिंदुओं और प्रवेश मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया है। पहली प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान लागू किये गए सुरक्षा और व्यवस्था के खाके पर विचार-विमर्श किया है तथा आमजन और श्रद्धालुओं की सुविधा और सहूलियत का ध्यान रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था तथा आवागमन की व्यवस्था को लागू कराने की हिदायत दी है।

एसएसपी डा गौरव ग्रोवर का कहना है कि कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किये जा रहे हैं। अयोध्या में रोजाना श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। पुलिस की कोशिश है कि सुरक्षा प्रतिबंधों से लोगों को ज्यादा परेशानी न होने पाए। कार्यक्रम भी सकुशल संपन्न हो और लोगों को सुविधा तथा सहूलियत भी मिलती रहे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।