Before 2017 mafia was running parallel government CM Yogi fiercely targeted opposition in the House 2017 से पहले गुंडे-माफिया चला रहे थे समानांतर सरकार, सदन में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

2017 से पहले गुंडे-माफिया चला रहे थे समानांतर सरकार, सदन में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का आचरण अशोभनीय था। 2017 से पहले माफिया समानंतर सरकार चलाते थे।

Fri, 13 Feb 2026 04:54 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
2017 से पहले गुंडे-माफिया चला रहे थे समानांतर सरकार, सदन में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। सीएम ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का आचरण अशोभनीय था और जो लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, वही आज सनातन की बात कर रहे हैं। उनके इसी पुराने आचरण से कभी दुनिया घबराती थी और व्यापारी परेशान रहता था। 2017 से पहले गुंडे समानंतर सरकार चलाते थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने अपराध और अव्यवस्था से निकलकर कानून के राज की ओर कदम बढ़ाया है। यह यात्रा कर्फ्यू से कानून व्यवस्था तक, उपद्रव से उत्सव तक और समस्या से समाधान तक की यात्रा है। यह सत्ता प्राप्ति की होड़ नहीं, बल्कि स्पष्ट नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है।

सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गरीब परिवार को आवास, आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा और निराश्रित महिलाओं को 12 हजार रुपये वार्षिक पेंशन की सुविधा दी जा रही है। जो आगे भी लगातार चलती रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: वंदे मातरम का विरोध करने वालों को कान पकड़कर बाहर करो, बोले योगी

ट्रीपल टी के रूप में उभरा है यूपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। राशन और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं पूर्ववत मिल रही हैं और सरकार सुविधाओं में कटौती नहीं बल्कि विस्तार कर रही है। उत्तर प्रदेश अब ‘बीमारू राज्य’ नहीं रहा, बल्कि देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होकर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रदेश ‘ट्रिपल टी’ यानि टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन का प्रतीक बनकर उभरा है। नौ वर्षों की यात्रा 'कर्फ्यू से कानून तक', 'समस्या से समाधान तक' और 'अव्यवस्था से सुशासन तक' की यात्रा है। उत्तर प्रदेश पहले से ही त्रिवेणी के लिए विख्यात रहा है और अब विकास की नई त्रिवेणी के साथ आगे बढ़ रहा है।

2017 से पहले माफिया और गुंडों का बोलबाला था

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र के दौरान कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। कानून चंद लोगों की जागीर बन चुका था, कर्फ्यू और दंगे आम बात थे। पर्व और त्योहार आस्था के नहीं, बल्कि आशंका के पर्याय बन गए थे। उस समय पुलिस का मनोबल टूटा हुआ था और न बेटियां सुरक्षित थीं, न ही व्यापारी। प्रदेश की छवि अस्थिरता और असुरक्षा से जुड़ गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब आप हाउस चलाओगे? गुस्से में हेडफोन फेंका; बीजेपी MLA केतकी सिंह पर भड़के महाना

यूपी अब उत्सव प्रदेश बन चुका है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश अब ‘उत्सव प्रदेश’ बन चुका है। रिकॉर्ड संख्या में पुलिस भर्तियां की गई हैं, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिली है और साइबर सुरक्षा के साथ त्वरित आपातकालीन सेवाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और प्रदेश में सुरक्षा का माहौल स्थापित हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में बड़े करदाताओं को बड़ी राहत, योगी सरकार ने उठाया यह महत्वपूर्ण कदम
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।