UPPCL Chairman Orders Action on Transformer Failures Amid Power Crisis in Bareilly चेयरमैन के आदेश हवा, 20 दिन में फुंके 60 ट्रांसफार्मर, Bareily Hindi News - Hindustan
More

चेयरमैन के आदेश हवा, 20 दिन में फुंके 60 ट्रांसफार्मर

Bareily News - - ट्रांसफार्मर फूंकने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के चेयरमैन ने दिए थे आदेश शुरुआती गर्मी में ही बिजली व्यवस्था शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक क

Tue, 21 April 2026 09:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share
चेयरमैन के आदेश हवा, 20 दिन में फुंके 60 ट्रांसफार्मर

ट्रांसफार्मर फूंकने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के चेयरमैन ने दिए थे आदेश बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। शुरुआती गर्मी में ही बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। बिजली निगम के मुख्य अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंताओं ने सर्दी में बिजली कटौती कर किए गए अनुरक्षण कार्य के दौरान गर्मियों में बेहतर विद्युत आपूर्ति के दावे किए थे, लेकिन मरम्मत कार्य के बावजूद 20 दिनों में 60 ट्रांसफार्मर फुंक गए। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के मामलों में चेयरमैन के आदेशों को भी जिले में कोई पालन नहीं हो रहा है।यूपीपीसीएल चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल ने विद्युत आपूर्ति में सुधार, सरकारी धन की बर्बादी रोकने के लिए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने पर उसकी मरम्मत का खर्च जिम्मेदार जेई, एसडीओ से वसूलने व कार्रवाई के निर्देश सभी डिस्कॉम के एमडी को दिए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मीटर संबंधी शिकायतों के लिए केस्को के निदेशक वाणिज्य को कारण बताओ नोटिस

इस आदेश के तहत जेई से लेकर एसडीओ, एक्सईएन व अधीक्षण अभियंता तक की जवाबदेही तय की गई थी। वित्तीय वसूली के साथ-साथ जिम्मेदारों को नियम 10 के तहत कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जाने का प्रावधान है। आदेश के मुताबिक, ट्रांसफार्मर की क्षमता के आधार पर वसूली का प्रतिशत तय किया गया था। 10 से 63 केवीए के ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने पर जेई से 50 प्रतिशत, एसडीओ से 30 प्रतिशत और एक्सईएन से 20 प्रतिशत से वसूली का दावा किया गया था। लेकिन, जिले में 20 दिनों में करीब 60 ट्रांसफार्मर फुंकने पर कोई कार्रवाई जिम्मेदारों पर नहीं की गई।मंगलवार को भी उपभोक्ताओं ने किया बिजली संकट का सामनाबरेली। शहर में बिजली कटौती का सामना उपभोक्ताओं ने मंगलवार को भी किया। सुबह से लेकर देर रात तक ट्रिपिंग, लोकल फॉल्ट के कारण बिजली कटौती हुई। कटरा चांद खां, राजनगर, आजाद नगर, बालजती, मौर्या मंदिर, नवादा में सुबह छह से आठ बजे तक बिजली कटौती हुई। जगतपुर, सतीपुर, पवन विहार, सनराइज कॉलोनी, विश्वविद्यालय में ट्रिपिंग के चलते बिजली कटौती हुई। सीबीगंज, लोहिया विहार, परसाखेड़ा, स्लीपर रोड, डेलापीर, इज्जतनगर, किला, बाकरगंज, सुभाष नगर, मढ़ीनाथ, सनसिटी, महानगर, आकांक्षा इन्क्लेव, कर्मचारी नगर समेत कई जगहों पर बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विद्युत कटौती की मार झेल रही कस्बे और क्षेत्र की 50 हजार की आबादी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।